Move to Jagran APP

देवरिया में बाढ़ से छह गांव घिरे, ग्रामीणों के लिए कोई इंतजाम नहीं Gorakhpur News

बरहज के पास नदी पार के गांव विशुनपुर देवार का स्कूलहिया कतलहिया महेंद्र टोला पुरानी दलित बस्ती चौहान आदि गांवों और टोले बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 07:48 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 07:48 PM (IST)
देवरिया में बाढ़ से छह गांव घिरे, ग्रामीणों के लिए कोई इंतजाम नहीं Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। देवरिया जिले में सरयू और राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। सरयू नदी खतरे के निशान से 45 सेंटीमीटर ऊपर प्रवाहित हो रही है। बरहज के पास नदी पार के गांव विशुनपुर देवार का स्कूलहिया, कतलहिया, महेंद्र टोला, पुरानी दलित बस्ती, चौहान आदि गांवों और टोले बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। लोगों को चिंता सताने लगी है। बाढ़ के पानी से घिरे ग्रामीणों की यह समझ नहीं आ रहा है कि वह क्‍या करें। प्रशासन ने अभी तक इस बारे में कोई उपाय नहीं किया है।

loksabha election banner

नदी खतरे के निशान से 45 सेंटीमीटर ऊपर प्रवाहित

बरहज में थानाघाट पर बने गेज के अनुसार गुरुवार को सरयू नदी 66.95 मीटर पर प्रवाहित हो रही है। नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से 45 सेंटीमीटर मीटर ऊपर प्रवाहित हो रही है। सरयू नदी के जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। दो दिन से जलस्तर में औसतन 25 सेंटीमीटर की वृद्धि हो रही है। बाढ़ को लेकर लोगों में बाढ़ का भय है। कपरवार संगम तट और कटइलवां गांव के सामने नदी दबाव बना रही है। राप्ती नदी का भी जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है।

प्रशासन की तरफ से नाव की व्‍यवस्‍था नहीं, ग्रामीणों में आक्रोश

विशुनपुर देवार के घिरे टोलों पर प्रशासन ने आवागमन के लिए अभी तक नाव का इंतजाम नहीं किया है। जिससे लोगों में नाराजगी है। अशोक यादव, ओम प्रकाश यादव ने बताया कि छह टोले बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। नाव नहीं चलने से आवागमन में परेशानी हो रही है। एसडीएम सुनील कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि नाव की व्यवस्था की जा रही है।

लाल निशान के करीब राप्ती और गोर्रा

देवरिया जनपद के रुद्रपुर में लगातार बारिश के चलते राप्ती और गोर्रा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान पंद्रह से बीस सेमी वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार को गेज स्थल भेड़ी के समीप राप्ती 68.50 मीटर और गोर्रा 69.00 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी। बुधवार को राप्ती गेज प्वाइंट पर 68.25 और गोर्रा 68.80 प्रवाहित हो रही थी। दोनो नदियां खतरे के निशान 70.50 मीटर से दो मीटर से नीचे प्रवाहित हो रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.