Move to Jagran APP

अब गोरखपुर से मुंबई के लिए भी फ्लाइट शुरू होगी, जानें-क्या है इंडिगो का प्लान

गोरखपुर से मुंबई के लिए अब शीघ्र ही हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए उडडयन मंत्रालय के पास पत्र लिखा गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Apr 2019 02:31 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 06:24 AM (IST)
अब गोरखपुर से मुंबई के लिए भी फ्लाइट शुरू होगी, जानें-क्या है इंडिगो का प्लान
अब गोरखपुर से मुंबई के लिए भी फ्लाइट शुरू होगी, जानें-क्या है इंडिगो का प्लान

गोरखपुर, जेएनएन। मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब गोरखपुर से जल्द ही मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू होने वाली है। हवाई सेवा शुरू हो जाने से मुंबई जाने वाले पूर्वाचल के तमाम लोगों को सहूलियत मिलेगी। अब तक मुंबई के लिए किसी फ्लाइट की कोई व्यवस्था नहीं थी।

loksabha election banner

गोरखपुर से मुंबई जाने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए इंडिगो भी उड़ान की अनुमति मांग रहा है। कंपनी के अधिकारियों ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिख अनुमति देने का आग्रह किया है। इसके अलावा कंपनी का दिल्ली के लिए शाम को उड़ान शुरू करने का भी प्लान है।

30 मार्च से स्पाइस जेट का 189 सीट वाला विमान गोरखपुर से मुंबई के लिए प्रतिदिन उड़ान भर रहा है। दोपहर 12.15 बजे मुंबई से यात्रियों को लेकर यह विमान 2.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचता है। दोपहर बाद 3.15 बजे यहां से यात्रियों को लेकर रवाना हो जाता है। औसतन हर दिन विमान फुल रहता है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए विमान कंपनी इंडिगो भी मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू करने के प्रयास में जुट गई है। सबकुछ ठीक रहा तो चुनाव बाद उड़ान शुरू करने की अनुमति मिल सकती है। इसके लिए सिर्फ नागरिक उड्डयन मंत्रालय की अनुमति की जरूरत है। उसके बाद काम शुरू हो जाएगा।

30 से कोलकाता और हैदराबाद के लिए शुरू हो जाएगी उड़ान

गोरखपुर एयरपोर्ट से स्पाइस जेट, इंडिगो और एयर इडिया के विमान रोजाना दिल्ली, मुंबई, सूरत और बंगलुरू के लिउ उड़ान भरते हैं। 30 अप्रैल से कोलकाता और हैदराबाद के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इंडिगो का विमान रोजाना गोरखपुर से दोनों शहरों के लिए उड़ान भरेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.