Move to Jagran APP

गोरखपुर से बंगलुरु जाने वाली फ्लाइट का शेड्यूल बदला

गोरखपुर से बंगलुरु जाने वाली फ्लाइट का शेड्यूल बदल गया है। 31 मार्च से मुंबई के लिए उड़ान शुरु होने की वजह से एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह निर्णय लिया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 26 Feb 2019 11:02 AM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 09:37 AM (IST)
गोरखपुर से बंगलुरु जाने वाली फ्लाइट का शेड्यूल बदला
गोरखपुर से बंगलुरु जाने वाली फ्लाइट का शेड्यूल बदला

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर से बंगलुरु जाने वाली फ्लाइट का शेड्यूल बदल गया है। 31 मार्च से मुंबई के लिए उड़ान शुरु होने की वजह से एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह निर्णय लिया है। स्पाइस जेट के विमान के मुंबई जाने का जो समय निर्धारित है उसी समय इंडिगो की फ्लाइट गोरखपुर से बंगलुरु जाती है।

loksabha election banner

31 मार्च से स्पाइस जेट का 189 सीट वाला बोइंग विमान दोपहर 12.15 बजे मुंबई से उड़ान भरेगा जो दोपहर 2.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। दोपहर बाद 3.10 बजे यात्रियों को लेकर रवाना होगा। शाम 5.25 बजे विमान मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहां से शाम 6.05 बजे बंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा। शाम 7.50 बजे यह विमान बंगलुरु  पहुंचेगा।

मौजूदा समय में इंडिगो की एयरबस दोपहर 2:30 बजे बंगलुरु से यात्रियों को लेकर गोरखपुर पहुंचती है। दोपहर बाद 3:00 बजे यात्रियों को लेकर बंगलुरु रवाना होती है। दोनों विमान के आने-जाने का शेडयूल एक ही है। इसे देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 31 मार्च से बंगलुरु जाने वाली फ्लाइट का शेड्यूल बदल दिया है। अब यह विमान दोपहर 12.13 बजे बंगलुरु से गोरखपुर पहुंचेगा। दोपहर 1.05 बजे यात्रियों को लेकर बंगलुरु रवाना होगा।

आज की फ्लाइट

दिल्ली के लिए

इंडिगो

आगमन - दिन 11:10 बजे

प्रस्थान - दिन 11:40 बजे

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 12:25 बजे

प्रस्थान -  दोपहर 12:55 बजे

एयर इंडिया

आगमन - दोपहर बाद 03:05 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 03:30 बजे

बंगलुरु के लिए

इंडिगो

आगमन - दोपहर 02:30 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद  03:00 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.