#Air Service गोरखपुर से हैदराबाद व कोलकाता की उड़ान पर लग सकता है ब्रेक Gorakhpur News
गोरखपुर से हैदराबाद और कोलकाता की हवाई सेवा पर ब्रेक लग सकता है। यात्रियों की संख्या होने के कारण विमान कंपनी को चिंता हो गई है।
By Edited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 11:02 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 03:17 PM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। अगले माह से हैदराबाद और कोलकाता की हवाई सेवा पर ब्रेक लग सकता है। मुख्यालय से इसके संकेत मिल चुके हैं। यात्रियों की संख्या कम होने से विमान कंपनी इंडिगो के अधिकारी चिंतित हैं। विमान कंपनी इंडिगो ने 30 अप्रैल को गोरखपुर से हैदराबाद और कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू की थी। सुबह 9.55 बजे हैदराबाद से उड़ान भरने वाला बोइंग विमान दोपहर 12.05 बजे गोरखपुर पहुंचता है। दोपहर 12.35 बजे गोरखपुर से कोलकाता के लिए रवाना होता है।
दोपहर 2.10 बजे विमान कोलकाता पहुंचता है। आधे घंटे बाद वहां से यात्रियों को लेकर गोरखपुर रवाना होता है। शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचता है। शाम 4.30 बजे यात्रियों को लेकर हैदराबाद रवाना होता है। पिछले डेढ़ माह से हैदराबाद और कोलकाता आने-जाने वाली यात्रियों की संख्या कम हो गई है। कोलकाता की सेवा चालू रखने के लिए विकल्प के तौर पर 70 सीट वाला एटीआर विमान चलाने का प्लान तैयार किया गया लेकिन उड़ान की मंजूरी नहीं मिली है। एयरपोर्ट व विमान कंपनी के अधिकारी इस संबंध में बोलने से बच रहे हैं। 2017 में बंद हो गई थी कोलकाता की उड़ान इंडिगो से पहले स्पाइस जेट का विमान गोरखपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरता था।
नवंबर 2017 में कोहरे की वजह से दिल्ली व कोलकाता जाने वाली फ्लाइट कुछ दिनों के लिए बंद कर दी गई। फरवरी 2018 में दिल्ली जाने वाली तीन फ्लाइट सवारी न मिलने का हवाला देकर विमान कंपनी ने कोलकाता की फ्लाइट बंद कर दी थी। बढ़ सकती है परेशानी गोरखपुर से हैदराबाद और कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ सकती है। यदि विमान बंद हुआ तो उनके पास इतनी लंबी यात्रा करने के लिए सिर्फ रेलमार्ग ही बचेगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें