विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले पांच जालसाज गिरफ्तार, चूणामणि है सरगना Gorakhpur News

By Satish ShuklaEdited By:
Published: Fri, 15 May 2020 09:00 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 15 May 2020 10:00 PM (GMT+05:30)

एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजी करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से एक को छोड़कर सभी गोरखपुर जिले के हैं।

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले पांच जालसाज गिरफ्तार, चूणामणि है सरगना Gorakhpur News
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले पांच जालसाज गिरफ्तार, चूणामणि है सरगना Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। बांसगांव पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। पकड़े आरोपितों में तीन का आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने उनके पास से 24770 रुपये, छह मोबाइल फोन व 10 एटीएम कार्ड और कार बरामद किया है। एक को छोड़कर सभी जालसाज गोरखपुर के हैं।

सात मई को निकाला था एक लाख 18 हजार रुपये

एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने दोपहर अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि बीते सात मई को गगहा के टीकर निवासी रामधनी साहनी का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने 118007 रुपये निकाल लिए थे। 12 मई को पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस सबसे पहले उस स्‍थान पर गई जहां से पैसे निकाले गए थे। पुलिस ने इन जालसाजों के लिए कई लोगों से पूछताछ की।

सीसीटीवी के फुटेज से हुई थी एक की शिनाख्‍त

जांच के दौरान पुलिस ने रुपये निकालने के स्थान के पास स्थित महादेवा मोबाइल शॉप में लगे सीसीटीवी से फुटेज निकलवाया। फुटेज में नजर आए एक जालसाज की शिनाख्त के बाद पुलिस ने कौड़ीराम में एक एटीएम के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

उसके बाद पकड़ में आए चार अन्‍य जालसाज

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके चार अन्य साथियों को पकड़ा। आरोपितों की पहचान बांसगांव के रघुवाडीह निवासी चूणामणि पाठक उर्फ संजय पाठक, अजय दुबे उर्फ छोटू पंडित, खजनी के नयपुरा निवासी अंकित यादव, बेलीपार के चेरिया निवासी मुलायम यादव उर्फ सत्येन्द्र यादव, हरपुर बुदहट निवासी गौरवकांत दुबे उर्फ अनुभव दुबे के रूप में हुई।

बिहार का रहने वाला है अजय दुबे

एसपी साउथ ने बताया कि अजय दुबे मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। गिरोह के सरगना चूड़ामणि के खिलाफ संतकबीरनगर, गगहा, बांसगांव, गोला थाने में पहले से ही लूट, जालसाजी, समाज विरोधी क्रियाकलाप, दहेज उत्पीडऩ सहित 10 मामले दर्ज हैं। अजय के खिलाफ बिहार के जहानाबाद में व गौरवकांत के खिलाफ हरपुर थाने में एक-एक केस दर्ज है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।