Move to Jagran APP

बिना शादी के मंडप छोड़कर भागने वाले दूल्हा समेत पांच पर मुकदमा

जयमाल के दौरान ही दोनो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के बीच दूल्हा फरार हो गया और शादी नहीं हो पाई। दूल्हा समेत पांच पर मुकदमा दर्ज है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 09:14 AM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 09:14 AM (IST)
बिना शादी के मंडप छोड़कर भागने वाले दूल्हा समेत पांच पर मुकदमा
बिना शादी के मंडप छोड़कर भागने वाले दूल्हा समेत पांच पर मुकदमा

गोरखपुर, जेएनएन। जयमाल के बाद शादी से इंकार कर मंडप छोड़कर फरार हुए दूल्हे पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लड़की के पिता की तहरीर पर दूल्हा सहित पांच लोगों को आरोपित बनाया गया है। पुलिस फरार लोगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। शादी टूटने के बाद लड़की के घर में मातम पसरा हुआ है। रिश्तेदार भी मायूस होकर लौट रहे हैं।

loksabha election banner

यह वाकया देवरिया जिले के भाटपाररानी क्षेत्र का है। भाटपाररानी क्षेत्र की लड़की की शादी देवरिया जिला मुख्यालय के कोतवाली क्षेत्र के देवरिया खास स्वामी विवेकानंद कालोनी निवासी रिटायर लेखपाल शिव वचन कन्नौजिया के बेटे सुनील कन्नौजिया से तय थी। सीसी रोड स्थित एक मैरेज हाल में शादी का कार्यक्रम होना था। वधू पक्ष की तरफ से संपूर्ण तैयारियां कर ली गई। मंगलवार को नाचते-गाते बराती मैरेलहाल पहुंचे। दोनों पक्ष के लोग खुश झूम रहे थे। द्वारपूजा के बाद जयमाल के लिए दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। किसी बात को लेकर आशीर्वाद देने के दौरान विवाद हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंचा, जिसके बाद दूल्हा मंडप छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनो पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया। दोनो पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। उन्होंने पुलिस की बात नहीं मानी। नतीजा यह हुआ कि शादी के बिना ही बरात वापस लौट गई। शादी वाले घर में अचानक मातम पसर गया। लड़की पक्ष के लोग रोने लगे। पुलिस ने लड़के के पिता को हिरासत में ले लिया। बुधवार को लड़की के पिता ने दूल्हा सुनील कन्नौजिया, शिववचन, कुमारी देवी, रंजना, सुमन और नीलम के खिलाफ मारपीट, धमकी व उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी कोतवाल ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस मुकदमा किया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.