पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का बना रहा था दबाव, गिरफ्तार
चिलुआताल में एक युवक ने इलाके के एक युवती को शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुराचार करता रहा। बाद में युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने उसके सामने धर्म परिवर्ततन की शर्त रख दी।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता। चिलुआताल इलाके के फत्तेपुर डिहवा निवासी हसन रजा एक युवती को शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। लंबे समय तक वह उसके साथ संबंध में रहा। युवती ने जब शादी करने के लिए कहना शुरू किया तो हसन रजा ने धर्म परिर्वतन करने की शर्त रख दी। धर्म परिर्वतन किए बगैर उसने शादी करने से इन्कार कर दिया।
स्वजन ने दर्ज कराया मुकदमा
युवती के स्वजन ने इसकी लिखित शिकायत चिलुआताल थाने में दर्ज करा दी। मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे तलाश करना शुरू किया। 10 अक्टूबर को पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित हसन रजा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।
प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने कराई शादी
गगहा के कोठा गांव में प्रेमिका से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने टिकुली बनारस हनुमान मंदिर में ले जाकर शादी करा दी। युवक अनिकेत शनिवार रात घर से रामलीला देखने का बहाना कर लड़की के गांव कोठा पहुंच गया। वहां ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। सुबह गांव में पंचायत के बाद दोनों की शादी करा दी गई।
मनबढ़ ने वृद्धा व उनकी पुत्री को पीटा
हरपुर बुदहट के रामपुर के टोला गुल्टही में शनिवार रात 10 बजे एक मनबढ़ ने पुरानी रंजिश में गांव की 65 वर्षीया दुरपाती देवी व उनकी पुत्री मनीषा को लाठी डंडे से पीटकर लहुलुहान कर दिया। दुरपाती व उनकी पुत्री को इलाज के लिए सीएचसी सहजनवां ले जाया गया। वहां उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
सोने की दो अंगूठी लेकर चंपत हुए जालसाज
बेलीपार के कुसमौल में रविवार दोपहर दान मांगने आए दो जालसाज नृपेन्द्र शाही की सोनू की दो अंगूठी लेकर चंपत हो गए। नृपेन्द्र ने दोनों जालसाजों का पीछा भी किया, लेकिन वह चकमा देकर भाग निकले।
ट्रेन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की मौत
चौरीचौरा के मुंडेरा बाजार के वार्ड संख्या सात निवासी 52 वर्षीय जितेंद्र जायसवाल ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। व्यापारी की मौत नगर के लोग स्तब्ध हैं। रविवार सुबह जितेंद्र घर से गेहूं की रेक असोम भिजवाने के लिए सरदारनगर स्टेशन पर गए थे। वह रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ढाले के पास अपनी कार को खड़ी करके रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इस दौरान वह सुपरफास्ट वैशाली ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। जितेंद्र कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी थे।
दुष्कर्म आरोपित गिरफ्तार
तिवारीपुर थाना पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के आरोप में हरिश गुप्ता निवासी डुगडुगिया घघसरा सहजनवा को सूरजकुंड से गिरफ्तार किया है। उस पर एक नाबालिग को डरा धमका कर दुष्कर्म करने का आरोप है। पीडि़ता के चाचा ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि आरोपित गोरखपुर में उनके यहां किरायेदार था। उसने खुद को एक पुलिस कर्मी बताया था और अपनी तैनाती बस्ती जिले में बतायी थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। एक अन्य समाचार के अनुसार खजनी पुलिस ने रविवार को खजनी तिराहे से दुष्कर्म के आरोपित बेलडाड गांव निवासी देश दीपक ङ्क्षसह को गिरफ्तार किया है।