विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर में दबंगों का दुस्साहस, पिता-पुत्र को घर में घुसकर पीटा, बेटी के कपड़े फाड़े; मासूम बच्चे को पटका

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Sat, 02 Sep 2023 01:32 PM (IST)

मामला तिवारीपुर थाना क्षेत्र के घासीकटरा मोहल्ले का है। आरोप है कि दबंग लोगों ने रंजिश में पिता- पुत्र की ...और पढ़ें

दबंगों ने पिता-पुत्र को घर में घुसकर पीटा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दबंगों ने पिता-पुत्र को घर में घुसकर पीटा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर के घासीकटरा मोहल्ले में गाली देने से मना करने पर पड़ोसियों ने बुजुर्ग व उनके बेटे को पीट दिया। बचने के लिए बुजुर्ग घर के अंदर भागे तो आरोपित भी पीछे से घुस गए। बेटी बचाने आई तो उसके कपड़े फाड़ने के बाद मासूम बच्चे को पटक दिया। तिवारीपुर थाना पुलिस ने पांच नामजद समेत 25 के विरुद्ध बलवा, छेड़खानी, दलित उत्पीड़न व सेवन सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश चल रही है।

यह है आरोप

बुजुर्ग के बेटे ने तिवारीपुर थाना पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि पड़ोसी विट्टू व अदनान से रंजिश चलती है। गुरुवार की रात में उसके पिता घर पर बैठे थे। आरोपित उन्हें गाली देने लगे। विरोध करने पर हमला कर दिए। थानाध्यक्ष तिवारीपुर दीपक सिंह ने बताया कि विट्टू, अदनान, शाहिल, छोटू, आशिद व 15 से 20 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार की सुबह अदनान व साहिल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें, Gorakhpur: प्रधानाध्यापक को शिक्षिकाओं ने चप्पलों से पीटा, वीडियो बनाने पर मोबाइल फोन छीनकर फेंकने का आरोप

बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

पांच वर्षीय बच्ची से युवक ने दुष्कर्म किया। सब्जी बेचकर घर पहुंची महिला ने आरोपित को पकड़ लिया लेिकन धक्का देकर वह फरार हो गया। राजघाट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार की सुबह आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सहजनवां के जमुआडे गांव का रहने वाला बिट्टू गौड़ अपने परिवार के साथ तुर्कमानपुर रामलीला मैदान के पास किराये पर कमरा लेकर रहता है। ऊपर के कमरे में सब्जी बेचने वाली महिला अपनी पांच वर्षीय बेटी व पति के साथ रहती है। गुरुवार की रात में महिला चौराहे पर सब्जी बेचने गई थी। पांच वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि रात आठ बजे बिट्टू गौड़ बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें, Gorakhpur News: डॉक्टर के बिना नर्स ने कराया प्रसव, नवजात व प्रसूता ने तोड़ा दम; घरवालों ने किया हंगामा

अपहरण का आरोपित गिरफ्तार

किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपित विक्की सोनकर को गोरखनाथ थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। वह धर्मशाला बाजार का रहने वाला है।