Move to Jagran APP

गोरखपुर : म्यूजिकल फाउंटेन के सामने लीजिए चाट-फुल्की का आनंद

नगर निगम परिसर में म्यूजिकल फाउंटेन चलाकर पर्यटकों के बैठने के इंतजाम किए जाएंगे। फाउंटेन के सामने कैफेटेरिया विकसित होगा। फास्ट फूड की दुकानें भी लगाई जाएंगी। संगीत की धुन पर रंगीन लाइट के सामने पानी के उतार-चढ़ाव के बीच पर्यटक फास्ट फूड का आनंद लेंगे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 30 Jun 2021 10:50 AM (IST)Updated: Wed, 30 Jun 2021 10:50 AM (IST)
व्यापारियों के साथ बैठक करते मेयर सीताराम जायसवाल और नगर आयुक्त अविनाश सिंह। - सौ. नगर निगम।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोलघर में अब पर्यटकों के सुकून के लिए एक नई जगह विकसित की जा रही है। नगर निगम परिसर में म्यूजिकल फाउंटेन चलाकर यहां पर्यटकों के बैठने के इंतजाम किए जाएंगे। फाउंटेन के सामने कैफेटेरिया विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फास्ट फूड की दुकानें भी लगाई जाएंगी। संगीत की धुन पर रंगीन लाइट के सामने पानी के उतार-चढ़ाव के बीच पर्यटक फास्ट फूड का आनंद लेंगे। नगर निगम पार्क का सुंदरीकरण कर पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

loksabha election banner

नगर निगम परिसर में फास्ट फूड के दुकानदारों को दी जाएगी जगह

नगर निगम परिसर स्थित पोखरे में तकरीबन दो साल पहले म्यूजिकल फाउंटेन की स्थापना की गई है। पहले पोखरे में झांड़-झंखाड़ लगातार बढऩे और गंदगी के कारण मुख्य अभियंता सुरेश चंद ने म्यूजिकल फाउंटेन लगाने का निर्णय लिया था। पिछले साल इसका ट्रायल भी हो गया था। इसे शुरू करने की दिशा में काम चल ही रहा था कि कोरोना की पहली लहर आ गई। इसके बाद म्यूजिकल फाउंटेन को नहीं चलाया गया। अब कोरोना संक्रमण कम होने पर नगर निगम प्रशासन ने म्यूजिकल फाउंटेन को शुरू करने का निर्णय लिया है।

गली में लगेंगी दुकानें

फाउंटेन के सामने की गली में नगर निगम प्रशासन फास्ट फूड की दुकानें लगवाएगा। पर्यटकों के लिए नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम की तरफ का गेट खोला जाएगा। यहीं से लोग आएंगे और वाहन खड़ा कर म्यूजिकल फाउंटेन देखेंगे। पोखरे की दीवार की भी हटा दिया जाएगा। इसका निर्णय हो चुका है।

गोलघर में नहीं लगेंगे ठेले

गोलघर को पहले ही नो वेंडिंग जोन घोषित किया जा चुका है। नगर निगम परिसर में जगह की व्यवस्था करने के साथ ही गोलघर को पूरी तरह साफ करा दिया जाएगा।

नौसढ़ में भी हो रहा सुंदरीकरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शहर के प्रवेश द्वारों पर सुंदरीकरण का काम पहले ही कराया गया था। अब नगर निगम ने नौसढ़ में पुलिस चौकी के पास बांध के सुंदरीकरण कार्य और और अ'छा करना शुरू कर दिया है। बांध के किनारे फाउंटेन लगाए जा रहे हैं। जल्द ही काम पूरा हो जाएगा।

नगर निगम परिसर में म्यूजिकल फाउंटेन अगले महीने से शुरू कर दिया जाएगा। यहां कैफेटेरिया विकसित किया जाएगा। फास्ट फूड की दुकानों के साथ ही खाने-पीने की दुकानें लगाई जाएंगी। नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क का भी सुंदरीकरण किया जा रहा है। यहां भी पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। नए-नए गानों पर पानी की लहरें सभी को आकर्षित करेंगी। - अविनाश सिंह, नगर आयुक्त।

रीजनल स्टेडियम में टोक्यो ओलंपिक का सेल्फी प्वाइंट स्थापित

भारतीय खेल प्राधिकरण एवं उप्र खेल निदेशालय के निर्देशानुसार रीजनल स्टेडियम में टोक्यो ओलंपिक का सेल्फी प्वांइट स्थापित किया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय द्वारा मंगलवार को इसका उद्धाटन किया गया। इस अवसर पर लोगों में सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेने की उत्सुकता दिखी।

इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि खेल प्रेमियों के लिए 'रोड टू टोक्यो 2020' क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इच्‍छुक अभ्यर्थी भारतीय खेल प्राधिकरण, उप्र खेल निदेशालय या उप्र स्पोट्स कालेज, लखनऊ के वेबसाइट पर जाकर इस आनलाइन इस क्विज में हिस्सा ले सकते हैं। भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाडिय़ों एवं नागरिकों को आनलाइन प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। विजेता को भारतीय टीम की टी-शर्ट के साथ ही भारतीय ओलंपिक खिलाडिय़ों से मिलने का सौभाग्य भी प्राप्त होगा। उन्होंने खेल प्रेमियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इस आनलाइन 'रोड टू टोक्यो 2020' क्विज में प्रतिभाग करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.