Move to Jagran APP

गोरखपुर शहर में निर्धारित रूटों पर ही चलेंगे ई रिक्शा, हर रूट का होगा अलग रंग

गोरखपुर शहर में अब निर्धारित रूटों पर ही ई रिक्शा चलेंगे। निर्धारित रूटों पर चलने वाले ई रिक्शा के रंग भी अलग-अलग होंगे। ताकि सहजता के साथ उनकी पहचान हो सके। बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक महानगर में ई रिक्शा को चलाने पर जोर दे रहा है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 29 Sep 2021 02:59 PM (IST)Updated: Wed, 29 Sep 2021 02:59 PM (IST)
गोरखपुर शहर में निर्धारित रूटों पर ही चलेंगे ई रिक्शा, हर रूट का होगा अलग रंग
गोरखपुर शहर में अब निर्धारित रूटों पर ही ई रिक्शा चलेंगे। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर शहर में अब निर्धारित रूटों पर ही ई रिक्शा चलेंगे। निर्धारित रूटों पर चलने वाले ई रिक्शा के रंग भी अलग-अलग होंगे। ताकि, सहजता के साथ उनकी पहचान हो सके। परिवहन विभाग संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक महानगर में ई रिक्शा को चलाने पर जोर दे रहा है।

loksabha election banner

पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर जारी होंगे लाइसेंस

महानगर में ई रिक्शा संचालन को लेकर मंगलवार को चालक प्रशिक्षण केंद्र (डीटीआइ) चरगावा में संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता स‍िंह की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों ने मंथन किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ई रिक्शा के लिए पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर लाइसेंस जारी होंगे। एक परिवार के एक ही व्यक्ति के नाम लाइसेंस जारी किए जाएंगे। महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। लाइसेंस धारकों को निर्धारित रूट पर ही ई रिक्शा संचालित करना होगा। सभी रिक्शा पर रूट नंबर और मार्ग आदि विवरण दर्ज होगा। जिम्मेदारों ने ई रिक्शा के स्टैंड को लेकर भी चर्चा हुई। जल्द ही स्टैंड और किराये का भी निर्धारण कर लिया जाएगा।

बैठक में यह रहे शाम‍िल

बैठक में सीओ ट्रैफिक जय प्रकाश स‍िंह, रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय, नर्वदेश्वर पाण्डेय, प्राइवेट बस यूनियन के अध्यक्ष संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे। यहां जान लें कि शहर में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए आरटीए ई रिक्शा के संचालन पर जोर दे रहा है। बैठक में कमिश्नर से शहर में अधिक से अधिक ई रिक्शा चलाने व डीजल चालित आटो के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए निर्देशित किया था।

सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

परिवहन निगम के गोरखपुर डिपो परिसर में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत चालकों, परिचालकों के साथ यात्रियों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। सभी को कोविड प्रोटोकाल के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में गोरखपुर डिपो के एआरएम परशुराम पांडेय, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी चंद्रकला शुक्ला, एआरटीओ बीके स‍िंंह आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.