#Air_service : कुशीनगर एयरपोर्ट से 19 जुलाई को शुरू होगी घरेलू उड़ान
सब कुछ ठीक रहा तो कुशीनगर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 19 जुलाई से घरेलू उड़ान शुरू हो जाएगा। यहां से सबसे पहले लखनऊ और गया के लिए उड़ान होगी।
गोरखपुर, जेएनएन। सब कुछ ठीक रहा तो कुशीनगर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 19 जुलाई से घरेलू उड़ान शुरू हो जाएगा। यहां से सबसे पहले लखनऊ और गया के लिए उड़ान होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसका रूट चार्ट जारी कर दिया है। टर्बो एविएशन का विमान सुबह लखनऊ से आगरा जाएगा। लखनऊ लौटने के बाद सहारनपुर जाएगा वहां से आने के बाद हिंडन एयरपोर्ट जाएगा। वहां से आने के बाद लखनऊ से कुशीनगर के लिए उड़ान भरेगा। वहां से यात्रियों को लेकर गया जाएगा। वापसी में कुशीनगर होते हुए लखनऊ रवाना होगा। नागर विमानन मंत्रालय से इसकी मंजूरी मिल गयी। शेड्यूल जारी होते ही टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी।
उड़ान-3 के तहत मिली है मंजूरी
नागर विमानन मंत्रालय की योजना 'उडान-3' के तहत कुशीनगर एयरपोर्ट से दोनों उड़ान शुरू होंगी। टर्बो एविएशन ने यहां से उड़ान शुरू करने की अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
2019 के अंत तक शुरू हो सकती है अंतर्राष्ट्रीय उड़ान
2019 के अंत तक कुशीनगर एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान शुरू होने की संभावना है। चुनाव बाद एयरपोर्ट के लिए अधिकृत की गयी 589 एकड़ जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को हैंडओवर कर दिया जाएगा। टर्मिनल भवन का निर्माण शुरू होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय उड़ान भी शुरू हो जाएगी।
गोरखपुर एयरपोर्ट से आज की फ्लाइट (06 मई 209)
दिल्ली के लिए
इंडिगो
आगमन - सुबह 11:10 बजे
प्रस्थान - सुबह 11:40 बजे
स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 12:55 बजे
प्रस्थान - दोपहर 01:25 बजे
एयर इंडिया
आगमन - दोपहर बाद 03:20 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 03:45 बजे
मुंबई के लिए
स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 2:30 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 3:15 बजे
बंगलुरु के लिए
इंडिगो
आगमन - दोपहर 01:45 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 02:15 बजे
हैदराबाद के लिए
आगमन - दोपहर 12:05 बजे
प्रस्थान - शाम 04:30 बजे
कोलकाता के लिए
प्रस्थान - दोपहर 12:35 बजे
आगमन - शाम 04:00 बजे
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप