विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जो खुद को पसंद न हो, वैसा व्यवहार दूसरों से न करें', गोरखपुर में पुलिसकर्मियों को DIG ट्रेनिंग ने दी सीख

Published: Thu, 20 Aug 2026 01:53 PM (IST)

डीआइजी ट्रेनिंग देव रंजन वर्मा ने गोरखपुर में 450 पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं को पसंद न ...और पढ़ें

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते डीआइजी ट्रेनिंग देव रंजन वर्मा। जागरण

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते डीआइजी ट्रेनिंग देव रंजन वर्मा। जागरण

HighLights

  1. डीआइजी ट्रेनिंग देव रंजन वर्मा ने पुलिसकर्मियों को किया संबोधित।

  2. दूसरों से वैसा व्यवहार न करें, जो स्वयं को नापसंद हो।

  3. मुस्कान, टोका-टोकी और सेवा भाव के महत्व पर जोर दिया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। डीआइजी ट्रेनिंग देव रंजन वर्मा ने कहा कि जो स्वयं के लिए पसंद न हो, ऐसा व्यवहार दूसरों के साथ कदापि न करें। चेहरे की भाव भंगिमा इंप्रेशन बनाती है। इंप्रेशन बस सात सेकेंड में आता है। किसी से मुस्करा कर मिलेंगे तो उनकी आधी समस्या ऐसे ही दूर हो जाएगी।

उन्होंने टोका-टोकी पर विशेष बल देते हुए कहा कि इससे कार्य व व्यवहार में सुधार आता है। उदाहरण व स्वयं की आदत व टोका-टाकी के बाद हुए बदलाव को बताकर इसे समझाया। प्रशिक्षण के दौरान व बीच-बीच में संवाद शैली में पुलिसकर्मियों से रूबरू होते रहे।

बुधवार को वह योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मंडल के चारो जिलों से आए 450 पुलिसकर्मियों को कार्य-व्यवहार से संबंधित प्रशिक्षण दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां मैं तैनात हूं, सप्ताह में दो दिन ही वर्दी पहननी है। शेष दिन सिविल कपड़े में रहना है। मैंने एक दिन हाफ शर्ट पहना था। इस पर मेरे डीजी ने टोका और तब से मैं फुल बांह का शर्ट पहनता हूं। इसी तरह उन्होंने एक एक बदमाश की कहानी सुनाई।

कहा कि जज ने अंतिम इच्छा पूछी तो उसने मां से मिलाने को कहा। मां के पहुंचने पर उसने उनकी जीभ काट ली। बताया कि छोटे में जब चोरी किया तो मां ने नहीं टोका। अगर ऐसा की होतीं तो यह दिन नहीं आता। सभ्यता व संस्कृति में अंतर पूछा तो महिला कांस्टेबल प्राची ने सही जवाब दिया। सांस्कृतिक संवेदनशीलता, वसुधैव कुटुंबकम बनाम हास्य रस के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें- थाईलैंड से गोरखपुर तक ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश, 1.5 करोड़ के प्रीमियम 'OG गांजा' संग 5 गिरफ्तार

कहा कि किसी दिव्यांग को देखकर कभी हंसना नहीं चाहिए। उन्होंने एक पुलिसकर्मी की बाडी व चेहरा देखकर हंसते हुए मुशर्रफ से तुलना की। वहीं, सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी डा. रेखा बाजेपयी ने पुलिसिंग में सेवा भाव और सेवा भाव के मूल्य को समझाया। कहा कि हम प्यार से बात करते हैं तो समस्या कम हो जाती है। कांवरियों से बात करने के तरीके बताए।