डेढ़ करोड़ के प्रीमियम 'OG गांजा' के साथ 5 गिरफ्तार, गोरखपुर में इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़
गोरखपुर के रामगढ़ताल में एएनटीएफ ने गुरुवार को 3 किलो 'ओजी गांजा' के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसकी ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
रामगढ़ताल में 3 किलो 'ओजी गांजा' जब्त।
बरामद गांजे की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये।
थाईलैंड से आई थी गांजे की खेप।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र में एएनटीएफ की टीम ने गुरुवार सुबह तीन किलो ‘ओजी गांजा’ के साथ पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। गांजा अर्टिगा कार जीजे-15 एए-8841 से बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में गांजे की खेप थाईलैंड से आने की जानकारी सामने आई है। पुलिस और एएनटीएफ अब इसके सप्लायर और पूरे नेटवर्क की तलाश कर रही है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सूरज सिंह, सत्यम सिंह, रत्नम त्रिवेदी, भाविन और प्रिंस पटेल के रूप में हुई है। इनमें सूरज और सत्यम प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं, जबकि रत्नम, भाविन और प्रिंस गुजरात के अलग-अलग जिलों के निवासी हैं।
जांच में सामने आया है कि आरोपितों को गांजा देने के लिए एक देवरिया नंबर की गाड़ी से सप्लायर पहुंचा था। खेप देने के बाद वह वहां से निकल गया। पुलिस अब वाहन के नंबर और अन्य सुरागों के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है। एएनटीएफ यह पता कर रही है कि थाईलैंड से गांजा भारत कैसे पहुंचा और इसके बाद किन शहरों के रास्ते गोरखपुर तक लाया गया।
यह भी पढ़ें- रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी रेलकर्मियों की अनुशासनात्मक जांच
गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर सप्लायर, खरीदार और आगे की सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार ‘ओजी’ गांजा बाजार में महंगे और प्रीमियम उत्पाद के तौर पर बेचा जाता है।
