Move to Jagran APP

बरसात के बाद रफ्तार पकड़ेंगी विकास परियोजनाएं, सड़कों पर होगा फोकस

बरसात के बाद विकास परियोजनाओं की रफ्तार को तेज किया जाएगा। मंडलायुक्त कार्यालय की ओर से इसकी कार्ययोजना बनाई जा रही है। परियोजनाओं की प्रगति जााने के लिए हर समय नजर रखने की जिम्‍मेदारी अधिकारियों को दी जाएगी।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Mon, 16 Aug 2021 03:51 PM (IST)Updated: Mon, 16 Aug 2021 03:51 PM (IST)
बरसात के बाद रफ्तार पकड़ेंगी विकास परियोजनाएं, सड़कों पर होगा फोकस
बारिश के बाद विकास परियोजनाओं पर तेज होगा काम। फाइल फोटो

गाेरखपुर, जागरण संवाददाता : बरसात के बाद मंडल में चल रही विकास परियोजनाओं की रफ्तार को तेज किया जाएगा। मंडलायुक्त कार्यालय की ओर से इसकी कार्ययोजना बनाई जा रही है। परियोजनाओं की प्रगति पर नजर रखने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। मंडलायुक्त के नेतृत्व में आयुक्त कार्यालय भी इन परियोजनाओं की नियमित रूप से मानीटरिंग करेगा।

loksabha election banner

कई महत्‍वपूर्ण परियोजनाओं पर चल रहा है काम

मंडल में इस समय कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम चल रहा है। अधिकतर परियोजनाओं को दिसंबर, 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, पर बरसात के कारण इस समय प्रगति कुछ धीमी है। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन, मोहद्दीपुर-जंगल कौड़‍िया मार्ग चौड़ीकरण, मेडिकल रोड जैसी सड़क की बड़ी परियोजनाओं को अगले एक महीने से लेकर दिसंबर तक पूरा करना है। इसके अतिरिक्त नौसढ़-पैडलेगंज सिक्स लेन, जेल बाईपास रोड चौड़ीकरण आदि परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जाना है। इन दोनों सड़कों पर काम तो शुरू हो गया है, लेकिन अभी तेजी नहीं आ पायी है।

रोज देनी होगी रिपोर्ट

बरसात के बाद परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा नियमित रूप से की जाएगी। इसके लिए हर परियोजना की प्रगति रिपोर्ट रोज मंडलायुक्त कार्यालय को देनी होगी। समय-समय पर अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। लापरवाही मिली तो संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों पर कार्रवाई भी होगी।

मुख्यमंत्री ने दिया है समय से काम पूरा करने का निर्देश

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी परियोजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि जिस परियोजनाओं को पूरा करने के लिए जो समय निर्धारित है, उसी समय उसे पूरा किया जाए। विलंब के कारण किसी परियोजना की लागत नहीं बढ़नी चाहिए।

मंडल के विकास कार्यों पर रखी जा रही है नजर

मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने कहा कि मंडल के विकास कार्यों पर नजर रखी जा रही है। बरसात के बाद और तेजी से विकास परियोजनाओं को और रफ्तार मिलेगी। सभी कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी। प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा होगी। विकास कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा 'जीडीए में हो रहा अच्छा काम, जारी रखें'

दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनके विभाग से जुड़े बिंदुओं पर बात की। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष विकास कार्यों एवं जीडीए में लोगों की समस्या का निस्तारण करने को लेकर प्रजेंटेशन दिया। रामगढ़ताल क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। नौकायन रोड एवं गोरखनाथ मंदिर रोड पर आर्नामेंटल लाइट लगाने के बारे में जानकारी दी। लाइट के खंभों का डिजाइन भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों की प्रशंसा करते हुए काम आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्हाेंने जीडीए उपाध्यक्ष से कहा कि जीडीए में अच्छा काम हो रहा है, लोग तारीफ कर रहे हैं। इसे जारी रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.