Move to Jagran APP

उपमुख्‍यमंत्री ने कहा-सपा की सरकार में था गुंडे और माफिया का राज

उन्‍होंने कहा कि भाजपा एक संकल्प के साथ काम कर रही है। भाजपा सरकार ने घर-घर शौचालय बनवाया और बहू बेटियों बहनों की इज्जत की रक्षा की सलेमपुर में आयुर्वेद कॉलेज देवरिया में मेडिकल कॉलेज के साथ ही तमाम कल्याणकारी योजनाओं से देवरिया को लाभान्वित किया गया।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 05:00 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 05:00 PM (IST)
उपमुख्‍यमंत्री ने कहा-सपा की सरकार में था गुंडे और माफिया का राज
सभा को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा।

गोरखपुर, जेएनएन। उप मुख्यमंत्री  डॉ दिनेश शर्मा ने  गुरुवार को कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार गुंडे और माफिया की सरकार थी। सपा और बसपा साथ मिलकर चुनाव लड़े और आज बसपा की मुखिया समाजवादी पार्टी को अपराधी और गुंडों की पार्टी बता रही हैं। उन्हें सपा से जान को खतरा है। उस समय भाजपा को रोकने के लिए यह दोनों दल एक साथ हुए थे लेकिन जनता ने उनकी एक न सुनी और देश में नरेंद्र मोदी जैसे गरीब बेटे को प्रधानमंत्री बनाया।

loksabha election banner

उप मुख्यमंत्री डॉ शर्मा देवरिया विधान सभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी के समर्थन में बैतालपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि भाजपा एक संकल्प के साथ काम कर रही है।  भाजपा सरकार ने घर-घर शौचालय बनवाया और बहू बेटियों बहनों की इज्जत की रक्षा की सलेमपुर में आयुर्वेद कॉलेज, देवरिया में मेडिकल कॉलेज, देवरिया के जिले के बगल में एम्स, सड़कों का जाल बिछाने के साथ ही तमाम कल्याणकारी योजनाओं से देवरिया को लाभान्वित किया गया। कहा कि 1 सीट का असर पड़ता है, देवरिया से कमल खिलेगा तो  यहां का सर्वांगीण विकास होगा। सरकार हमारी है, विधायक हमारा होगा तो बीच मे कोई बाधा नही होगी। एक राजभर नेता सपा की बी टीम बन कर कर काम कर रहे हैं। राजभरों का बेटा अनिल राजभर भाजपा की सरकार में मंत्री है। राजभरों के लिए वह काम कर रहे हैं। हमने गरीबों किसानों नौजवानों के लिए काम किया है, इसलिए आज जनता हमारे साथ खड़ी है। शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभालते ही नकल माफिया को रास्ता दिखाया। साढ़े तीन लाख नौकरियां प्रदेश सरकार ने दी है । 1 लाख 37 हजार नौकरियां पुलिस में दी गई। शिक्षकों की भर्ती जारी है।

बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना योगी सरकार की प्राथमिकता में

कहा कि योगी सरकार ने विकास कार्यों को एक आयाम दिया। स्वास्थ सबसे बड़ी समस्या है, इसको ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने देवरिया में देवराहा बाबा के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू कर दिया है। अगले साल से उसमें पढ़ाई भी होगी। इसके अलावा  पड़ोसी जनपद गोरखपुर में एम्स शुरू हो गया है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना योगी सरकार की प्राथमिकता में है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा विकास कार्यों को तरजीह देती है। उसी को ध्यान में रखते हुए सलेमपुर में आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण हो रहा है। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए देवरिया विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया। उप मुख्यमंत्री डॉ शर्मा ने कहा कि देवरिया में पासपोर्ट कार्यालय खोला गया ट्रेनिंग सेंटर के जरिए लोगों को रोजगार से जोड़ने की कोशिश शुरू हो गई है। यह सब भाजपा सरकार की देन है। विकास कार्यों के बदौलत हम आपके बीच में आए हैं। भाजपा हमेशा विकास की बात करती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.