Move to Jagran APP

देवरिया सदर सीट पर भाजपा की हैट्रिक, डा. सत्यप्रकाश मणि जीते

देवरिया में भाजपा प्रत्याशी को 68732 व सपा को 48643 वोट मिले बसपा कांग्रेस समेत सभी बारह प्रत्याशियों का जमानत जब्त।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 11:08 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 11:08 PM (IST)
देवरिया सदर सीट पर भाजपा की हैट्रिक, डा. सत्यप्रकाश मणि जीते
देवरिया सदर सीट पर भाजपा की हैट्रिक, डा. सत्यप्रकाश मणि जीते

देवरिया, जेएनएन: देवरिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 20089 मतों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी को 68732 व सपा प्रत्याशी को 48643 मत मिले। डा.सत्यप्रकाश मणि ने 20089 मतों से चुनाव जीते। रिटर्निंग अफसर सौरभ सिंह ने डा. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी को विधायक निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया।

loksabha election banner

तीसरे स्थान बसपा प्रत्याशी अभयनाथ त्रिपाठी व चौथे स्थान पर विधायक रहे स्व.जन्मेजय सिंह के पुत्र व निर्दल प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह पिटू रहे। बसपा प्रत्याशी अभयनाथ त्रिपाठी को 22069 व निर्दल प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह पिटू को 19299 प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भाष्कर मणि को 3692 मत से संतोष करना पड़ा। भाजपा व सपा प्रत्याशी को छोड़कर शेष सभी बारह प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके। विधायक जन्मेजय सिंह के निधन से देवरिया विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी। यहां तीन नवंबर को मतदान तथा दस नवंबर को मतगणना की कराई गई। एसोसिएट प्रोफेसर हैं डा. सत्यप्रकाश मणि

प्रोफेसर डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी संत विनोबा पीजी कालेज के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष व एसोसिएट प्रोफेसर हैं। इसके अलावा भाजपा के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के मंडल प्रभारी हैं। वह पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रह चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में विधानसभा देवरिया का प्रभारी बनाया गया था। वह जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। मूल रूप से देवरिया जिले के बैतालपुर ब्लाक के उधोपुर गांव के निवासी हैं। पिता स्व. योगेंद्र मणि त्रिपाठी अधिवक्ता व बैतालपुर के ब्लाक प्रमुख रहे। उनके बड़े भाई श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक (मध्य प्रदेश) के कुलपति हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.