Move to Jagran APP

सिद्धांतों की राजनीति के पक्षधर रहे दीनदयाल उपाध्याय

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने को समय की मांग बताया था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 06:37 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 06:37 AM (IST)
सिद्धांतों की राजनीति के पक्षधर रहे दीनदयाल उपाध्याय
सिद्धांतों की राजनीति के पक्षधर रहे दीनदयाल उपाध्याय

संत कबीरनगर, जेएनएन : पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने को समय की मांग बताया था। भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकारें इसे पूरा करके दिखा रही हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। जिले के सभी 1420 बूथों पर जयंती कार्यक्रम आयोजित हुए।

खलीलाबाद के बगहिया में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके नमन किया। मोहल्ले के गरीबों में अंगवस्त्र भी बांटा। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जीवनभर सिद्धांतों की राजनीति की। इस दौरान व घनश्याम दास बिड़ला, जिला महामंत्री विवेकानंद वर्मा, नगर अध्यक्ष सतविदर पाल जज्जी, सचिन राय, अवधेश सिंह, निरंजन लोहिया आदि मौजूद रहे।

भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को मार्गदर्शक मानकर कार्य हो रहा है। इस दौरान अमित श्रीवास्तव, धनंजय पांडेय, आनंद त्रिपाठी, आलोक सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

प्रदेश सरकार के मंत्री व घनघटा के विधायक श्रीराम चौहान ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने को पं. दीनदयाल उपाध्याय असली विकास बताया। इसे भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारें पूरी कर रहीं हैं। इस दौरान हैंसर मंडल अध्यक्ष पी एन सिंह, लोहरैया मंडल अध्यक्ष दिलीप राय, गणेश चौहान , जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह राठौर नरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

नगर पंचायत मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा व राजेश वर्मा गुड्डू के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रदीप गुप्त,सुजीत गुप्त मक्खन गुप्त, सत्येंद्र गुप्त, नगर अध्यक्ष कृतेश पासवान, सूरज वर्मा, अभिमन्यु प्रसाद आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में खलीलाबाद के कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज खलीलाबाद में भाष्कर मणि त्रिपाठी ने विचार व्यक्त किया।

हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में पं. दीनदयाल शोध पीठ सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के तत्वावधान में संगोष्ठी हुई। संयोजक डा. दिग्विजय नाथ पांडेय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय सच्चे राष्ट्रभक्त और राष्ट्रचितक थे। इस दौरान प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डा.प्रताप विजय कुमार,डा. विजय राय,डा. महेंद्र कुमार सुलतानिया, डा. अमरनाथ, डा. अनुभव, डा. कन्हैया आदि मौजूद रहे।

विधायक राकेश सिंह बघेल ने मेंहदावल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की राजनीति में छाप अमिट है। यह कभी खत्म नहीं होगी। उन्होंने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान इस दौरान विनोद पांडेय, बालरूप कन्नौजिया, अरविद यादव, विवेक पताप सिंह, आशीष त्रिपाठी, सर्वेश त्रिपाठी, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.