करंट लगने से ग्राम प्रधान की मौत
गोरखपुर : सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर के ग्राम प्रधान दिलीप कुमार पुत्र सिरप
गोरखपुर : सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर के ग्राम प्रधान दिलीप कुमार पुत्र सिरपत 42 वर्ष की शनिवार को रात करीब 10 बजे हैंडपंप में करंट उतरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों ने सुबह में सिकरीगंज पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मालूम हो कि सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर के ग्राम प्रधान दिलीप कुमार ग्राम डिगुलपुरा के निवासी थे। शनिवार की रात करीब दस बजे वह हैण्डपंप से पानी भरने के लिए गए। लेकिन उस हैंडपंप में करंट दौड़ रहा था। उन्होंने जैसे ही हैंडपंप को पकड़ा तुरन्त ही उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी जानकारी परिजन को होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। जैसे-जैसे इसकी सूचना गाव में फैली लोग परिजनों को ढाढस बंधाने पहुंचे।
परिजन सुबह घटना की जानकारी सिकरीगंज पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर थाने लेकर आयी। उसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूसरी बार बने थे ग्राम प्रधान : दिलीप कुमार सिर्फ अपने परिवार की जिम्मेदारी नही बल्कि पूरे गाव को अपना परिवार मानते थे। इस घटना से पूरे गाव में मातम पसरा हुआ है।
सात वर्ष हुई थी पत्नी की मौत : इस घटना से दुखों का पहाड़ उनके नाबालिग बच्चों सत्यम 14 वर्ष व जक्शन 11 वर्ष के ऊपर गिरा है। दिलीप की पत्नी मीरा की मौत सात वर्ष पहले ही हो चुकी है।