Move to Jagran APP

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला शिक्षक का शव Gorakhpur News

पंतनगर वार्ड में वीरेंद्र राय के मकान में तीन किरायेदार रहते हैं। दूसरी मंजिल में अलका सिंह रहती थीं। गुरुवार को वह विद्यालय गई थीं। अगले दिन की छुट्टी के लिए आवेदन दिया था।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 08:24 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 08:24 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला शिक्षक का शव Gorakhpur News
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला शिक्षक का शव Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र के पंतनगर वार्ड में शुक्रवार को एक मकान के रसोई घर में महिला शिक्षक अलका सिंह का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिला। फंदा दुपट्टा से बनाया गया था। गाजियाबाद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा लोनी निवासी लखपत सिंह की पुत्री अलका सिंह प्राथमिक विद्यालय हरैया नानकार (बांसी) में तैनात थीं। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक ग्राम सचिव को पूछताछ के लिए थाने पर बैठाया है।

loksabha election banner

किराये के मकान में रहती थीं अलका सिंह

पंतनगर वार्ड में वीरेंद्र राय के मकान में तीन किरायेदार रहते हैं। दूसरी मंजिल में अलका सिंह रहती थीं। गुरुवार को वह विद्यालय गई थीं। अगले दिन की छुट्टी के लिए उन्होंने प्रार्थनापत्र दिया था। शुक्रवार को सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकलीं तो मकान मालिक की पुत्री ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। जांच के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम बांसी शिवमूर्ति सिंह, प्रभारी सीओ बांसी श्रीयश त्रिपाठी, बीएसए डा. सूर्यकांत त्रिपाठी, एसओ बांसी शैलेश कुमार सिंह आदि मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस

बांसी कोतवाली क्षेत्र के पंतनगर वार्ड में रह रहीं महिला शिक्षक अलका सिंह की मौत की पुलिस कई बिंदुओं के जवाब की तलाश कर रही है। शिक्षिका और उसके मित्र के बीच संबंधों की प्रगाढ़ता को खोज में है। एक दिन अवकाश लेने की क्या आवश्यकता पड़ गई, इसकी भी जांच हो रही है। स्मार्ट फोन में छिपे राज को जानने की कोशिश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस को कहीं कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

बांसी बीआरसी के प्राथमिक विद्यालय हरैया नानकार में तैनात अलका सिंह जहां किराए पर रहती थी, उसमें बड़े कमरे के एक हिस्से को रसोईघर का स्वरूप दिया गया है। इसी में वह छत पर लगे कुंडा के सहारे दुपट्टा से फंदा के सहारे लटकी हुई मिली थी। कुंडा की ऊंचाई करीब दस फीट आंकी गई है। बगल में एक कुर्सी भी मिली है। रसोईघर साफ-सुथरा मिला है। पुलिस को कोई आपत्तिजनक वस्तु व चित्र भी नहीं मिले हैं। अलका सिंह के कमरे में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों से संबंधित कई किताबें पाई गई।

सुबह आठ बजे कमरे के पास दिखा था विकास कर्मी

बांसी कोतवाली पुलिस के अनुसार अलका सिंह की विकास विभाग में कार्यरत एक कर्मी के साथ घनिष्ठता थी। दोनों अक्सर मिलते रहे। सुबह भी कर्मी कमरे में आया था। आवाज भी लगाई थी, उसके बाद वह वापस लौट गया था। पुलिस का मानना है संदिग्ध के पास कई उलझे हुए सवालों के जवाब हैं। 

एक वर्ष के भीतर दूसरी महिला शिक्षक की संदिग्ध मौत

21 मई 2019 को मोहाना थाना क्षेत्र के एक मकान में जालौन निवासी अंजली यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई थी। दोनों घटनाओं में कई समानताएं रही। दोनों गैर जिला की निवासी रहीं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। अंजली कांड में पुलिस ने एक शिक्षक मित्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपित किया है। शासन के निर्देश पर सीबीसीआइडी जांच भी प्रचलित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.