Move to Jagran APP

टैक्स इंस्पेक्टर और पार्षद विवाद ने पकड़ा तूल, हड़ताल

गोरखपुर : जाफरा बाजार के पार्षद द्वारा नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर और पार्षद के बीच मारपीट का मामला तूल पकड़ रहा है। कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 01:35 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 01:35 AM (IST)
टैक्स इंस्पेक्टर और पार्षद विवाद ने पकड़ा तूल, हड़ताल
टैक्स इंस्पेक्टर और पार्षद विवाद ने पकड़ा तूल, हड़ताल

गोरखपुर : जाफरा बाजार के पार्षद द्वारा नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर के साथ बदसलूकी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना से नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर धरना दिया तथा पार्षद पर मुकदमा कायम कराने की मांग की। इस दौरान समझौता करने पहुंचे सपा पार्षदों की कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई।

loksabha election banner

जाफरा बाजार पार्षद इरशाद अहमद और टैक्स इंस्पेक्टर विशाल श्रीवास्तव के बीच बुधवार को हुआ विवाद गहराता जा रहा है। नगर निगम कर्मियों ने पार्षद पर मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह के नेतृत्व में परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान टैक्स नहीं जमा हुआ। वहीं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का आवेदन लेकर पहुंचे लोगों को भी लौटना पड़ा। सुबह कार्यालय खुलते ही कर्मचारी सबसे पहले नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह के कक्ष में पहुंचे। जहा कर्मचारियों ने आपबीती सुनाई। नगर आयुक्त ने मदद का आश्वासन देते हुए काम पर लौटने की अपील की। नगर आयुक्त ने कहा कि पार्षद और कर्मचारियों में लगातार विवाद चिंताजनक है। प्रकरण में महापौर के नेतृत्व में कोआर्डिनेशन कमेटी बनाने की कोशिश हो रही है, ताकि शहर के विकास के लिए सभी एकजुट होकर प्रयास करें। रामप्रकाश सिंह ने कहा कि निगम के सभी विभागों में कामकाज पूरी तरह ठप है। न तो टैक्स जमा होगा न ही कर्मचारी वसूली करेंगे। जबतक पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होगा तबतक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान शेषनाथ पाडेय, देवानंद त्रिपाठी, दीपक श्रीवास्तव, राहुल यादव, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

नहीं हुआ समझौता

कर्मचारी निगम परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे इसी दौरान पूर्व उपसभापति जियाउल इस्लाम समेत दर्जन भर सपा पार्षद धरना स्थल पर पहुंचे। जियाउल इस्लाम ने टैक्स इंसपेक्टर से पूछा, पार्षद ने मारा या बदसलूकी की है। जिस पर इंस्पेक्टर ने जबाव दिया कि बदसलूकी भी की और सर्वे की सूची फाड़ दी। इसके बाद जियाउल इस्लाम ने कहा कि यदि घटना सही है तो मेरी कमस खा लें। अभी बात चल ही रही थी कि पार्षद शबी कुमार ने एक कर्मचारी की तरफ इशारा कर पूछा कि आप निगम के कर्मचारी हैं। जिसके बाद कर्मचारी भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.