Move to Jagran APP

राहुल गांधी से दुर्व्‍यवहार पर भड़के कांग्रेसी, गोरखपुर में चक्का जाम करने की कोशिश Gorakhpur News

राहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में गोरखपुर के कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। महानगर की रैली के दौरान टाउनहाल पर चक्का जाम करने की कोशिश में कांग्रेसियों की पुलिस के साथ नोक-झोंक भी हुई। शास्त्री चौक पर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 09:50 AM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 04:13 PM (IST)
राहुल गांधी से दुर्व्‍यवहार पर भड़के कांग्रेसी, गोरखपुर में चक्का जाम करने की कोशिश Gorakhpur News
गोरखपुर में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए एवं राहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में जिले के कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। महानगर कार्यकारिणी की ओर से रैली के दौरान टाउनहाल पर चक्का जाम करने की कोशिश में कांग्रेसियों की पुलिस के साथ नोक-झोंक भी हुई। शास्त्री चौक पर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

loksabha election banner

हाथरस में मृत बिटिया के स्वजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ धक्का मुक्की और उनको हिरासत में लिए जाने के विरोध में महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में रैली की शक्ल में आए कार्यकर्ताओं ने टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। 

पुलिस से हुई नोकझोंक 

इसके बाद टाउनहाल चैराहा पर चक्का जाम करने की ‌कोशिश की तो पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। जिसमें महानगर अध्यक्ष समेत कुछ कांग्रेसियों को चोट भी आयी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसएसपी को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, विनोद जोजफ, राणा राहुल सिंह, अमरजीत यादव, तौकीर आलम, राकेश राम त्रिपाठी, रोहन पांडेय, दिलीप कुमार निषाद, अमित त्रिपाठी, डाॅ. अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर, उरुवां में चक्का जाम करने की कोशिश कर रही जिलाध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेसियों को हिरासत में लिया गया। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

कई जगहों पर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की उत्तर प्रदेश (पूर्वी जोन) अध्यक्ष शहला के नेतृत्व में गोरखपुर महिला जिला अध्यक्ष सोनिया शुक्ला व अन्य कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। हालांकि नोक-झोंक के दौरान पुलिस ने उनका एक पुतला ‌छीन लिया, लेकिन कांग्रेसियों ने दूसरा पुतला दहन कर दिया। इस दौरान महिला प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमलता चतुर्वेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश यादव, महानगर महिला अध्यक्ष सबीहां शब्जपोश, महेंद्र मोहन तिवारी, कुसुम पांडेश्, नवीन उपाध्याय, बादल चतुर्वेदी, उमेश शुक्ला, संजय चौधरी इत्यादि मौजूद रहे।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इ. अभिजीत पाठक के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने अंबेडकर चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई। कांग्रेसी राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रहे थे। इस दौरान एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित पांडेय, महेंद्र मोहन तिवारी, योगेश प्रताप सिंह, ,अमित चौधरी, ललित निषाद, ऋषि यादव, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.