Move to Jagran APP

शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर संगठन को मजबूत बनाएंगे कांग्रेसी, प्रियंका से मिले पदाधिकारी Gorakhpur News

गोरखपुर में कांग्रेस कमेटी को सक्रिय करने के लिए निर्देश मिल गया है। कार्यकर्ताओं ने प्रियंका वाड्रा से मुलाकात कर 2022 का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

By Edited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 09:32 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 04:16 PM (IST)
शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर संगठन को मजबूत बनाएंगे कांग्रेसी, प्रियंका से मिले पदाधिकारी Gorakhpur News
शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर संगठन को मजबूत बनाएंगे कांग्रेसी, प्रियंका से मिले पदाधिकारी Gorakhpur News
गोरखपुर, जेएनएन। जिला कांग्रेस कमेटी अब संगठन को मजबूत बनाने पर काम करेगी। मिशन 2022 को देखते हुए ब्लाक स्तर तक की कमेटी की जानकारी के बाद शीर्ष नेतृत्व से पार्टी के पदाधिकारियों को यह निर्देश मिला है। वरिष्ठ पदाधिकारियों से साफ कहा गया है कि जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा, पार्टी की जमीन मजबूत नहीं होगी। हमें जमीनी स्तर पर काम करने के लिए संगठन में संघर्षशील लोगों को महत्व देना होगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राकेश यादव के साथ जनपद के कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से नई दिल्ली के तुगलक रोड स्थित राहुल गांधी के आवास पर मुलाकात की। बैठक में कांग्रेसियों को मिशन 2022 फतह करने का लक्ष्य दिया गया। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। जनपद के कार्यकर्ताओं को प्रियंका से मुलाकात के लिए बुलावा भेजा गया था। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका वाड्रा से संगठन को मजबूत बनाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। ब्लाकवार कार्यक्रमों की जानकारी भी उन्हें दी गई। लगभग 45 मिनट की मुलाकात में उनका जोर संगठन को मजबूत बनाने पर ही रहा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव ने गोरखपुर समेत आसपास के जिलों के बारे में फीडबैक लिया। कार्यकर्ताओं ने प्रियंका को आश्वस्त किया कि पार्टी अपने दम पर प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। दिल्ली जाने वालों में प्रो. राम नरेश चौधरी, आलोक त्रिपाठी, राकेश राम त्रिपाठी, विश्व विजय सिंह, राजेश तिवारी, जितेंद्र पाडेय, निर्मला पासवान, स्नेह लता, निर्मला वर्मा, नरसिंह नारायण त्रिपाठी, इंद्रजीत सिंह, आजाद सिंह आदि शामिल रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.