Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अपराधियों को मिल रहा सत्ता का संरक्षण

UP कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष अजय लल्‍लू ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 07:02 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 03:36 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अपराधियों को मिल रहा सत्ता का संरक्षण
कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अपराधियों को मिल रहा सत्ता का संरक्षण

गोरखपुर, जेएनएन। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में लूट, हत्या, डकैती, अपहरण और दुष्कर्म की घटनाओं पर रोक लगाने में प्रदेश सरकार नाकाम साबित हो रही है। अपराधियाें को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। जनता जनविरोधी नीतियों से आजिज आ चुकी है। मंहगाई चरम पर है। युवक रोजगार के लिए ताली और थाली बजा रहे हैं।

loksabha election banner

बस्ती और गोरखपुर मंडल के जिलाध्यक्षों के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक

प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को कुशीनगर में बस्ती व गोरखपुर मंडल के जिलाध्यक्षों व पार्टी नेताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी को बूथ व सेक्टर स्तर पर मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्षों को कार्यकर्ताओं के साथ जुटने का आह्वान किया। गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की बात कही। 

बूथ और सेक्टर स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए नेताओं का किया आह्वान

अध्यक्ष ने कहा कि गुटबाजी करने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर प्रदेश सरकार मुझे बार-बार जेल भेज रही है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। हमें मजबूती के साथ सरकार की जनविरोधियों नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता है। 

बैठक में यह रहे शामिल 

बैठक में प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह, प्रदेश सचिव देवेन्द्र निषाद, संत कबीरनगर के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय, बस्ती के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष काजी सुहैल, गोरखपुर की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, महराजगंज के जिलाध्यक्ष अवनीश पाल, देवरिया के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, महेंद्र कन्नौजिया, दिलशाद अफसर, विजय कुमार शुक्ला, अजय सिंह, सुनील कुमार पांडेय, भुनेश्वर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.