Move to Jagran APP

कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय लल्‍लू ने कहा, यूपी में भय, भूख और भ्रष्टाचार की सरकार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू यूपी सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है और उसे उखाड़ फेंकने के लिए मजबूत विकल्प की तलाश है। कांग्रेस पार्टी एक ऊर्जावान पार्टी है और लोगों के लिए बेहतर विकल्प है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 04:14 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 08:12 AM (IST)
कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय लल्‍लू ने कहा, यूपी में भय, भूख और भ्रष्टाचार की सरकार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - जागरण

देवरिया, जेएनएन। पथरदेवा कस्बा स्थित एसएसजी एकेडमी में कांग्रेस पार्टी के न्याय पंचायत संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र में भय, भूख और भ्रष्टाचार की सरकार है। किसान अपने खिलाफ बने कृषि कानून को समाप्त करने के लिए आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों के साथ धोखा कर रही है। कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए हर स्तर पर तैयार है।

loksabha election banner

सड़क से सदन तक लड़ेंगे लड़ाई

उन्‍होंने कहा कि सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जितना भी जुल्म करे हम टूटने वाले नहीं हैं। इस सरकार को आम जनमानस का कोई फिक्र नहीं है। किसानों के साथ हो रहे अत्याचार की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश को गुमराह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी अनेक प्रकार के कुचक्र रच रही है, लेकिन जनता अब बीजेपी की बांटने वाली नीतियों से आजिज आ चुकी है। पार्टी में सिर्फ दिखावे के लिए पद की चाहत रखने वाले कार्यकर्ताओं की कोई जगह नहीं है। जन सरोकार के मुद्दों से जुड़े रहने वाले और जनसेवा करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी में उचित सम्मान मिलेगा। अब जिला, विधान सभा, ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा। यह संगठन बूथ स्तर तक काम करेगा।

हर मोर्चे पर विफल है सरकार

उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है और उसे उखाड़ फेंकने के लिए मजबूत विकल्प की तलाश है। आप सभी अपने आचरण से और संघर्षों से जनता को भरोसा दिलाएं कि आज की कांग्रेस पार्टी एक ऊर्जावान पार्टी है और उनके लिए बेहतर विकल्प है। 15 जनवरी तक प्रत्येक न्याय पंचायत में अध्यक्ष का चुनाव हो जाना है। दो महीनों के लिए आप सभी नेता नही कार्यकर्ता बन जाईए और बूथ गांव घर घर जाकर गरीब मजबूर की आवाज बनिए। पार्टी की उपलब्धियों को लोगो को बताना है।  बैठक को युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव, प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह, सुयश मणि, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, आनंदेश्वर प्रताप सिंह, कौशल तिवारी, मुकुंद भाष्कर मणि, प्रमोद पांडेय, दिनेश गुप्ता, दीनानाथ भारती, दयाशंकर दुबे, भरत मणि, खालिद सिद्​दीकी प्रमुख रुप से मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.