Move to Jagran APP

डीजल, पेट्रोल की कीमतों में मूल्‍य वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी Gorakhpur News

यूपी में डीजल व पेट्रोल की कीमतों में मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार को सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर धरना दिया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 01:00 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 04:46 PM (IST)
डीजल, पेट्रोल की कीमतों में मूल्‍य वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। डीजल व पेट्रोल की कीमतों में मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार को सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मी बाई पार्क में धरना दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है आम जनता का शोषण बढ़ गया है। महंगाई चरम पर है और प्रदेश सरकार कोरी बयानबाजी में लगी है। उन्‍होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों में मूल्‍य वृद्धि से मंहगाई बढ़ेगी। भाजपा के शासनकाल में लोग त्रस्‍त हैं। धरनास्थल पर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरी, अनवर हुसैन, आलोक तिवारी, जयंत पाठक आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

पौधरोपण भी किया

एक अलग कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने दीवानी कचहरी में पौधरोपण कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया। जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्‍यक्ष सुरेश प्रसाद चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी ने पूरे विश्‍व में भारत का नाम रोशन किया। देश आज विकास के पथ पर अग्रसर है इसका पूरा श्रेय राजीव गांधी को जाता है। वह आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्‍होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। पूर्व महासचिव डाक्‍टर सैयद जमाल ने कहा कि पार्टी राजीव गांधी द्वारा किए गए कार्यों को जनता के बीच ले जाएगी। पूरे वर्ष विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें छात्रों के लिए सामान्‍य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन शामिल है। इस दौरान मदन त्रिपाठी, अनवर हुसैन, धनराज चौहान आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.