Move to Jagran APP

कांग्रेस ने जारी किया शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र

कांग्रेस पार्टी ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र जारी किया। इसमें सरकारी पदों पर नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसद आरक्षण देने आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने सहित अन्य वादे किए हैं। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बीच इसकी घोषणा जिलाध्यक्ष ने की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Dec 2021 05:59 PM (IST)Updated: Sun, 19 Dec 2021 05:59 PM (IST)
कांग्रेस ने जारी किया शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र
कांग्रेस ने जारी किया शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र

सिद्धार्थनगर: कांग्रेस पार्टी ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र जारी किया। इसमें सरकारी पदों पर नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसद आरक्षण देने, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने सहित अन्य वादे किए हैं। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बीच इसकी घोषणा जिलाध्यक्ष ने की।

loksabha election banner

यह जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए देश के इतिहास में पहली बार अलग से महिला घोषणा पत्र तैयार किया है। जो महिलाओं को मजबूती और शक्ति देगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोकसभा में मात्र 14 एवं राज्यसभा में 11.6 फीसद महिलाएं सांसद हैं। जबकि उत्तर प्रदेश के 403 में से मात्र 40 महिलाएं विधायक हैं। कहा कि पार्टी की सरकार बनी तो विधानसभा सीटों में 40 फीसद पद देने के अलावा सरकारी नौकरियों में आरक्षण और सरकारी बसों में महिलाओं को निश्शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। इंटर पास छात्राओं को स्मार्ट फोन एवं स्नातक पास छात्राओं को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी। वरिष्ठ नेता डा. चन्द्रेश उपाध्याय ने कहा कि आंगनबाड़ी और आशा बहुओं का मानदेय दस हजार रुपये माह होगा। महिलाओं को हर साल तीन गैस सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध कराएंगे। पुलिस बल में 25 फीसद नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। किसी भी बीमारी से ग्रस्त होने पर प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा। महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरन शुक्ला,युवा कांग्रेस अध्यक्ष डा. अरविन्द शुक्ला, रंजना मिश्रा, डा. सरफराज अंसारी, कृष्ण बहादुर सिंह, दिनेश वर्मा, सादिक अहमद, देवेंद्र गुड्डू, नंद किशोर चौरसिया, रेखा भारती, ज्योति पाण्डेय, अनिल सिंह अन्नू, पप्पू खान, सुनील यादव, रियाज मनिहार, लक्ष्मी प्रसाद यादव, आसिफ खान, ज्योति पाण्डेय, जयंती पाण्डेय, रुखमीना, कुसुम अग्रहरि, रजनी पाठक, राजन श्रीवास्तव, निवास अली आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.