Move to Jagran APP

कर्नाटक में सरकार के उलटफेर पर कांग्रेसियों की बैठक, देवरिया में प्रदर्शन Deoria News

गोरखपुर मंडल के कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी उत्तेजित हैं। उन्होंने भाजपा को कर्नाटक में सरकार के उलटफेर के लिए दोषी करार दिया है।

By Edited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 11:14 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 09:48 AM (IST)
कर्नाटक में सरकार के उलटफेर पर कांग्रेसियों की बैठक, देवरिया में प्रदर्शन Deoria News
कर्नाटक में सरकार के उलटफेर पर कांग्रेसियों की बैठक, देवरिया में प्रदर्शन Deoria News
गोरखपुर, जेएनएन। कर्नाटक में सरकार के उलटफेर से कांग्रेसी उत्तेजित हैं। गोरखपुर में जहां कांग्रेसियों ने बैठक कर भाजपा को संविधान विरोधी बताया वहीं देवरिया में प्रदर्शन किया गया। गोरखपुर जिला काग्रेस कमेटी की बैठक कल्याणपुर स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राकेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा व केंद्र सरकार द्वारा गैर भाजपा शासित राज्यों की काग्रेस पार्टी व जेडीएस के निर्वाचित विधायकों की खरीद-फरोख्त कर स्थाई सरकार को गिराने की कोशिश की है वह संविधान व लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जेडीएस और काग्रेस सुशासन लागू कर रखा था, उस सरकार को गिराकर भाजपा ने आम जनता के निर्णय को गलत साबित किया है। भाजपा चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम कर रही है। उसने आम जनता को चुनौती देने का कार्य किया है। यह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। भाजपा के इस कुचक्र के विरुद्ध कांग्रेस लड़ाई लड़ती रहेगी। भाजपा पर सरकार गिराने का आरोप कर्नाटक में 14 महीने पुरानी जदएस-कांग्रेस सरकार को गिराने का आरोप लगाते हुए देवरिया में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने भाजपा पर लोकतंत्र की आत्मा को कुचलने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट में पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र एसडीएम सदर डा.दिनेश को सौंपा। कांग्रेसी नेता देवरिया जिला मुख्यालय के टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आज स्थिति बेहद खराब है। गैर भाजपा सरकारों को अस्थिर करने व गिराने का कार्य भाजपा कर रही है। लोकतंत्र की आत्मा को कुचलने का कार्य किया जा रहा है। धन बल से एमएलए की खरीद-फरोख्त कर सरकार गिराने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। जिसका ताजा उदाहरण कर्नाटक में जदएस-कांग्रेस सरकार है। कांग्रेस नेता रामजी गिरि ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करने का कार्य भाजपा कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.