Move to Jagran APP

वक्ताओं ने कहा-पूर्व विदेश मंत्री के निधन से अपूर्णनीय क्षति, दी श्रद्धांजलि

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गोरखपुर में शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। स्कूलों में भी शोकसभाएं की गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 07:30 AM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2019 07:30 AM (IST)
वक्ताओं ने कहा-पूर्व विदेश मंत्री के निधन से अपूर्णनीय क्षति, दी श्रद्धांजलि
वक्ताओं ने कहा-पूर्व विदेश मंत्री के निधन से अपूर्णनीय क्षति, दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर, जेएनएन। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया। कई स्कूल-कालेजों में भी श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने उन्हें प्रखर वक्ता, विद्वान और पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाला बताया।

loksabha election banner

बड़हलगंज के दीनदयाल चौक पर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी। जिसमें कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अíपत कर श्रद्धांजलि दी।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश पटेल ने कहा कि आज देश ने महान नेता व प्रखर वक्ता को खो दिया। उनकी भरपाई नहीं की जा सकती है। मंडल अध्यक्ष विश्वामित्र त्रिपाठी एवं महामंत्री विनय पांडेय ने कहा कि वह एक राजनीतिक विदुषी थीं। रामजी वर्मा एवं रविकृष्ण अग्रवाल ने कहा कि उनकी वाणी का पूरा देश कायल था। इस अवसर पर राजकुमार निगम, विजय निगम, श्रीकांत सोनी, सुनील सिंह, धर्मेंद्र सोनकर, अमृत विश्वास, डा. शैलेश शर्मा, प्रकाश वीर जायसवाल, वीरेंद्र चौरसिया, पवन गुप्ता, अंकित पटेल, छेदी आदि उपस्थित थे।

गोला उपनगर स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शोक सभा का आयोजन किया और पूर्व विदेश मंत्री के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश को पूर्व विदेश मंत्री के आकस्मिक निधन से भारी क्षति पहुंची है। वे व्यवहार कुशल व प्रखरवक्ता थीं। इस मौके जिला योजना समिति के सदस्य शत्रुघ्न कसौधन, नित्यानंद मिश्र, श्यामनारायण दुबे, जिपस माया शंकर शुक्ल, रतन प्रकाश दुबे, अनिल भट्ट, संजय राय, विनोद तिवारी, अमरमणि त्रिपाठी, सुदर्शन कसौधन आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वंशी चंद पीजी कालेज चिलवां में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके निधन पर दो मिनट का मौन रहकर शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. कौशलेश मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

गजपुर बाजार में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। मोहन सिंह श्रीनेत, डा. चंद्रमौलि मिश्रा, आरपीएन उर्फ विकास सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविद पांडेय, भाजयुमो के जिला मंत्री मनोज तिवारी आदि ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे दलीय राजनीति से ऊपर उठकर देश एवं समाजहित के लिए लड़ती रहीं। उनकी मृत्यु राष्ट्र की अपूर्णनीय क्षति है।

कौड़ीराम में पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर जिला सहकारी फडरेशन लिमिटेड के चेयरमैन गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पार्टी की बहुत बड़ी क्षति हुई है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.