Move to Jagran APP

भाजपा के जिला कार्यकारिणी में जगह के लिए मची होड़, इनके माध्‍यम से पेश हो रही दावेदारी Gorakhpur News

निवर्तमान हो चुके पदाधिकारी नए सम्मानित पद के साथ वर्तमान होने की जुगत में लग गए हैं तो कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यकारिणी में नए सिरे से अपनी जगह बनाने में।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 09:00 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 09:00 PM (IST)
भाजपा के जिला कार्यकारिणी में जगह के लिए मची होड़, इनके माध्‍यम से पेश हो रही दावेदारी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं में अब जिला कार्यकारिणी में पद पाने को लेकर जोर-आजमाइश शुरू हो गई है। निवर्तमान हो चुके पदाधिकारी नए सम्मानित पद के साथ वर्तमान होने की जुगत में लग गए हैं तो कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यकारिणी में नए सिरे से अपनी जगह बनाने में।

loksabha election banner

सर्वाधिक होड़ महामंत्री पद के लिए

सर्वाधिक होड़ महामंत्री पद को लेकर है क्योंकि कार्यकारिणी में इस पद के अधिकार सर्वाधिक हैं। इस पद के दावेदार कार्यकर्ता सक्षम वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिलकर लगातार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। एक जिला कार्यकारिणी में चार महामंत्री का मनोनयन होना है। आठ उपाध्यक्ष और आठ मंत्री पद पर भी बहुत से कार्यकर्ता नजर गड़ाए हुए हैं और इसे लेकर क्षेत्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों में पैरवी में जुट गए हैं।

यहां तलाश रहें संभावनाएं

इन पदों की अधिक संख्या में कई कार्यकर्ता अपनी संभावना अधिक पा रहे हैं। कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और मीडिया प्रभारी पद में भी कुछ कार्यकर्ता अपनी संभावना तलाश रहे हैं और इसे लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की परिक्रमा कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के माध्यम से भी पद हासिल करने का प्रयास देखने को मिला है। सबके बावजूद दावेदारी अधिक है और पद कम। सो इन दिनों पार्टी में संघर्ष चरम पर है।

जातीय समीकरण से कार्यकारिणी में दाखिल होने की हो रही कोशिश

पार्टी की हर कार्यकारिणी में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण का जरूर ख्याल रखा जाता है। ऐसे में जिला टीम में इसे टारगेट बनाकर भी कुछ कार्यकर्ता अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। महामंत्री पद को लेकर पार्टी की यह भी कोशिश है कि हर विधानसभा क्षेत्र एक इस पद पर एक व्यक्ति हो। इस समीकरण को लेकर कई कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों को संतुष्ट करने में जुटे हुए हैं।

मंडल कार्यकारिणी के लिए भी बढ़ गई सक्रियता

जिलाध्यक्ष से पहले मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी पार्टी ने कर दी है। ऐसे में मंडल कार्यकारिणी का गठन भी नए सिरे से होना है। इसे लेकर जोड़तोड़ कर सिलसिला चल रहा है। मंडल महामंत्री पद को लेकर विशेष होड़ देखने को मिल रही है। सक्षम व्यक्ति तलाश कर कार्यकर्ता अपनी मजबूत दावेदारी साबित करने में जुटे हुए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.