जिले के विकास के लिए आगे आएं युवा
महराजगंज :विकास के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। वर्तमान परिस्थितियों में देश को युवा नेतृत्व की जरूर
महराजगंज :विकास के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। वर्तमान परिस्थितियों में देश को युवा नेतृत्व की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखकर कांग्रेस ने राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपी है। ये बातें यूथ कांग्रेस की बैठक में प्रदेश महासचिव राकेश कुमार गुप्त ने कहीं। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन पांच वर्ष पहले यूथ कांग्रेस ने तराई के इस अति पिछड़े जिले में विकास को गति प्रदान करने के लिए हुंकार रैली निकाली थी। तब से अब तक जिले में विकास के तमाम कार्य हुए पर जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है विकास कार्य ठप हो गए। विकास को गति देने के लिए आंदोलन की जरूरत है,इसके लिए युवाओं को सहयोग करना होगा। यह आंदोलन फरवरी माह से शुरू किया जाएगा और जिले के सभी विधानसभाओं में रैली निकाली जाएगी और सभा कर प्रदेश सरकार की जनता विरोधी नीतियों की जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर दिलीप मिश्रा, सुशील गुप्ता, अखिलेश कुमार, अमित कुमार,सर्वेश तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किएऔर जिले में विकास को गति पकड़ाने का संकल्प दोहराया।