Move to Jagran APP

पछुआ ने बढ़ाई ठंड, कुछ दिन तक छाए रहेंगे बादल

पिछले दो दिनों से पछुआ हवा चल रही है। इससे ठंड बढ़ गई है। आसमान में बादल भी छाये हुए हैं। बादल अभी और कुछ दिन तक रहेगा।

By Edited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 10:11 AM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 10:11 AM (IST)
पछुआ ने बढ़ाई ठंड, कुछ दिन तक छाए रहेंगे बादल
पछुआ ने बढ़ाई ठंड, कुछ दिन तक छाए रहेंगे बादल
गोरखपुर, जेएनएन। पिछले दो दिनों से चल रही पछुआ ने ठंड बढ़ा दी है। मंगलवार की तुलना में बुधवार और गुरुवार को न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री की कमी आई। 10 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत रफ्तार से हवा चली। दिनभर रह-रह कर आसमान में बादल छाए रहे। आने वाले दिनों में ठंड रहने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री रहा।
अधिकतम आर्द्रता 86 व न्यूनतम 45 फीसद रही। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.6 जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज की गई थी। गुरुवार को पश्चिम से उत्तर पश्चिम की ओर सात से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में बहुत अंतर नहीं आएगा। यह 7.3 के नीचे रहने की उम्मीद है। सुबह के समय कोहरा व धुंध छाए रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ सकती है ठंड मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के ऊपर स्थित है।
पंजाब व सीमावर्ती पाकिस्तान के ऊपर चक्रवाती हवा का दबाव बना हुआ है। इस कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश की संभावना है। चक्रवाती हवा के कारण ऊंचाई पर बादल छाए रह सकते हैं, जिसके कारण धूप का असर कम होगा और लोगों को ठंड का एहसास अधिक होगा। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना भी है। बरतें सावधानी ठंड से सावधानी बरतने की जरूरत है। इसलिए सभी को गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलना चाहिए। ठंड के कारण इस समय सर्दी, जुकाम और बुखार से तमाम लोग पीड़ित हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.