कुशीनगर और गोरखपुर हादसों में आठ की मौत, सीएम योगी ने दिए राहत के निर्देश
उत्तर प्रदेश में बुधवार को कुशीनगर सड़क हादसे में चार और गोरखपुर के मिर्जापुर घाट पर चार बच्चों के डूबने ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण
HighLights
कुशीनगर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई।
गोरखपुर में चार बच्चों की नदी में डूबकर मृत्यु।
सीएम योगी ने राहत कार्य और घाट सुरक्षा के निर्देश दिए।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में बुधवार को दो अलग-अलग हादसों ने प्रदेश को झकझोर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों घटनाओं का संज्ञान लेते हुए शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
पहली घटना कुशीनगर में हुई, जहां एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और जिला प्रशासन को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने को कहा।
वहीं दूसरी घटना गोरखपुर के मिर्जापुर घाट पर हुई, जहां नदी में डूबने से 4 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे पर भी मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
