गोरखपुर को मिली बड़ी सौगात: सीएम योगी ने किया गोड़धोइया नाला का लोकार्पण, सीवरेज योजना का शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गोड़धोइया नाला के पहले चरण का लोकार्पण किया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोड़धोइया नाला के प्रथम चरण का रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने गोड़धोइया नाला के किनारे दोनों तरफ बनने वाली सड़क का भी शिलान्यास किया।
असुरन से चारफाटक रोड पर आयोजित कार्यक्र में मुख्यमंत्री ने 495.24 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण गोड़धोइया नाला परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण किया।
साथ ही 92.72 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना के दूसरे चरण, गोड़धोइया नाला के किनारे 65.93 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क और 721.40 करोड़ रुपये की लागत वाली गोरखपुर सीवरेज योजना जोन ए तीन का शिलान्यास किया। जोन ए तीन में 17 वार्ड कवर होंगे। इस योजना के तहत करीब 350 किलोमीटर लंबाई में सीवर लाइन बिछाने के साथ 43 हजार 604 घरों से निकलने वाले पाइप को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा।