Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: विजयदशमी पर श्रीराम का राजतिलक कर बोले सीएम योगी- रामराज्य की आधारशिला हैं जनकल्याणकारी योजनाएं

    CM Yogi in Gorakhpur- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं रामराज्य की आधारशिला हैं। रामराज्य में दुख का कोई स्थान नहीं है इसलिए सरकार आधिदैविक आधिभौतिक और आध्यात्मिक तीनों प्रकार के दुख से जनता को मुक्त करने के लिए प्रयास कर रही है।

    By Jagran NewsEdited By: Shivam YadavUpdated: Tue, 24 Oct 2023 11:17 PM (IST)
    Hero Image
    UP News: विजयदशमी पर सीएम योगी ने दिया बड़ा भाषण।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं रामराज्य की आधारशिला हैं। रामराज्य में दुख का कोई स्थान नहीं है, इसलिए सरकार आधिदैविक, आधिभौतिक और आध्यात्मिक तीनों प्रकार के दुख से जनता को मुक्त करने के लिए प्रयास कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि  500 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद जब प्रभु श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं, उससे पहले उनके रामराज्य के आदर्श को अपनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करोड़ों गरीबों के लिए घर, शौचालय, अन्न, स्वास्थ्य सुरक्षा समेत अन्य सभी आवश्यक जरूरतें पूरी की जा रही हैं। 

    यह पीढ़ी सौभाग्यशाली है: योगी

    मुख्यमंत्री मंगलवार को विजयदशमी के अवसर पर मानसरोवर रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम का राजतिलक करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विजयदशमी और दीपावली के आयोजन इस वर्ष के लिए विशेष हैं। इस वर्ष में 500 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद भगवान राम अयोध्याधाम में अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। यह पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि उसे यह दिव्य दृश्य देखने को मिलने जा रहा है।

    आंदोलन हुए, लाखों लोग बलिदान हो गए

    उन्होंने कहा कि अयोध्या में जन्मभूमि पर श्रीराम मंदिर के लिए अनेकों आंदोलन हुए, लाखों लोग बलिदान हो गए। बावजूद इसके एक समय तक इसके निर्माण की कोई उम्मीद नहीं दिख रही थी। पर जब केंद्र व प्रदेश में एक विचारधारा की डबल इंजन सरकार बनी तो सौहार्दपूर्ण तरीके से जन्मभूमि पर श्रीराम के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया।

    एकता को बढ़ावा देना सबकी जिम्मेदारी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ त्रेता युग में ही रावण की उपस्थिति नहीं रही है बल्कि हर कालखंड में दैवीय शक्तियों के साथ, दूसरी ओर राक्षसी प्रवृत्तियां भी साथ चलती रही हैं। यदि सकारात्मक ताकतें एकजुट व मजबूत होकर सदमार्ग पर चलेंगी तो राष्ट्र व समाज के हित में धर्म, सत्य व न्याय की विजय होती रहेगी। यदि समाज में बिखराव हुआ या नकारात्मक शक्तियां प्रभावी हुईं तो वह आतंकवाद, नक्सलवाद, उग्रवाद, अलगाववाद, माफियावाद, अराजकता आदि के रूप में दिखाई देती रहेंगी। ऐसे में समाज में सकारात्मकता व एकता को बढ़ावा देना जारी रखने की जिम्मेदारी सबकी है। 

    भगवान को अवतार लेना ही पड़ता है: योगी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दुष्ट प्रवृत्तियों के उन्मूलन के लिए हर कालखंड में भगवान को कभी राम, कृष्ण, नरसिंह तो कभी बुद्ध के रूप में अवतार लेना ही पड़ता है। भगवान राम को धर्म का साक्षात विग्रह बताते हुए योगी ने कहा कि धर्म केवल उपासना विधि नहीं है बल्कि जीवन का शाश्वत मूल्य है। सनातन धर्म हमें कर्तव्य, सदाचार और नैतिक मूल्यों के प्रति आग्रही बनाता है। सनातन धर्म का विरोध करने वाले वही लोग हैं जो जातीयता का बीज बोकर सामाजिक व राष्ट्रीय एकता को तार-तार करना चाहते हैं।

    श्रद्धा के पथ पर भव्यता से निकला शोभायात्रा रथ 

    मनसरोवर रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम का राजतिलक करने के लिए विजयदशमी की शाम गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परंपरागत विजय शोभायात्रा गोरखनाथ मंदिर से धूमधाम से निकली। आस्था के रथ पर सवार होकर योगी जब श्रद्धा के पथ पर चले तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उल्लास व उत्साह के बीच निकली शोभायात्रा का रास्ते भर अभिनंदन हुआ। अभिनंदन में हर जाति व धर्म के लोगों के शामिल होने से सामाजिक समरसता का ताना-बाना मजबूत हुआ। 

    यह भी पढ़ें: Dussehra 2023: यूपी में रावण दहन, धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया व‍िजयदशमी का पर्व

    यह भी पढ़ें: Ganga Expressway: किसानों को मिला 600 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा, इन चार जिलों में जमीन अधिग्रहण का काम पूरा