29 नवंबर को सीएम योगी आएंगे गोरखपुर, जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों को लेकर की बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गीडा स्थापना दिवस समारोह में प्रस्तावित आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

सहजनवा में बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी। जागरण
जागरण संवाददाता, सहजनवा(गोरखपुर)। गीडा के स्थापना दिवस समारोह में 29 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि गीडा औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। यहां स्थापित उद्योगों से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
विधायक प्रदीप शुक्ला ने औद्योगिक निवेश से सहजनवा की बढ़ती पहचान का उल्लेख करते हुए आयोजन को सफल बनाने की अपील की। संचालन जिला मंत्री मनोज सिंह ने किया। बैठक में जीएम सिंह, छोटेलाल मौर्य, उमाशंकर निषाद, दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।