मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का 91 वर्ष की आयु में निधन, शोक की लहर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का 91 वर्ष की आयु में पौड़ी के पंचूर गांव में निधन हो गया। वर्तमान में गोरखपुर में कार्यक्रम में व्यस्त सीएम योगी अंतिम दर्शन के लिए पौड़ी रवाना होंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इंटरनेट मीडिया
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का 91 वर्ष में निधन।
पौड़ी के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस, शोक व्यक्त।
सीएम गोरखपुर कार्यक्रम के बाद अंतिम दर्शन को रवाना होंगे।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में सीएम योगी आदित्यनाथ की मां ने अंतिम सांस ली। 91 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस वक्त गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में 50 हजार युवाओं को टैबलेट वितरित कर रहे हैं।
अभी उनका संबोधन चल रहा है। मुख्यमंत्री की माता के निधन की सूचना जैसे ही प्रसारित हुई, इंटरनेट मीडिया पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।