विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम योगी ने गोरखपुर में किया कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, SBI के शताब्दी वर्ष समारोह में हुए शामिल

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Sun, 15 Oct 2023 07:55 AM (IST)Updated: Sun, 15 Oct 2023 01:02 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों गोरखपुर में 538 करोड़ 20 लाख रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। ...और पढ़ें

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। -जागरण
सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। -जागरण

HighLights

  1. 233 करोड़ की लागत की 303 परियोजनाओं में 189 का शिलान्यास और 114 का लोकार्पण
  2. 255 करोड़ रुपये से स्थापित होने वाले चारकोल प्लांट एमओयू पर होंगे हस्ताक्षर

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र के पहले दिन रविवार को नगर निगम परिसर में 233 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत वाली 303 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें 189 परियोजनाओं का शिलान्यास और 114 का लोकार्पण हुआ।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 255 करोड़ रुपये की लागत से सहजनवां के सुथनी में स्थापित होने वाले चारकोल प्लांट के मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर हुए। महानगर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए तकरीबन 50 करोड़ रुपये के सोलर पैनल लगाने के कार्यों के एमओयू पर भी हस्ताक्षर हुए। यानी मुख्यमंत्री 538 करोड़ 20 लाख रुपये की योजनाओं की सौगात दी।

सुबह 11 बजे पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे नगर निगम परिसर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम की ओर से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए हो रहे कार्यों के माडल का निरीक्षण किया। सीएम ने मिशन शक्ति के तहत स्वच्छता व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें, Shardiya Navratri 2023: गोरखनाथ मंदिर में कलश स्थापना कर CM योगी आदित्यनाथ करेंगे मां शैलपुत्री की आराधना

बिना रुपये खर्च किए नगर निगम बचाएगा आठ सौ करोड़

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि सहजनवां के सुथनी में चारकोल प्लांट की स्थापना और सोलर सिटी के रूप में शहर को विकसित करने पर नगर निगम के एक भी रुपये नहीं खर्च होंगे। नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत चारकाेल प्लांट व सोलर प्लांट की स्थापना करेगा।

यह भी पढ़ें, Vivah Muhurat 2023: नवंबर-दिसंबर की शादियों के लिए सभी मैरेज हाल बुक, ढूंढे नहीं मिल रहे बैंडबाजा और हलवाई

इन योजनाओं से 25 वर्ष में नगर निगम कम से कम आठ सौ करोड़ रुपये बचाएगा। सुथनी में पांच सौ टन रोजाना कूड़े का निस्तारण होगा। इस कूड़े से चारकोल यानी हरित कोयला बनेगा। न सिर्फ गोरखपुर महानगर वरन आसपास की नगर पंचायतों का कूड़ा भी इसी प्लांट में निस्तारित होगा।

एसबीआई के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए सीएम

नगर निगम के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैंक रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के परिसर में पहुंचे। वह यहां बैंक के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए।