यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के दिया 629 करोड़ का उपहार, 195 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान शनिवार को महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में 195 परियोजनाओं का ...और पढ़ें

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जिले को लगभग 629 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार दिया। इनमें पीडब्ल्यूडी की सड़क चौड़ीकरण की दो प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल निगम की 193 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
जल निगम (ग्रामीण) की इन परियोजनाओं के जरिये ग्रामीण क्षेत्र के 70 हजार 558 घरों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
20 करोड़ से अधिक लागत आई कैंपियरगंज मार्ग चौड़ीकरण पर
मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे महंत दिग्विजयनाथ पार्क पहुंचें। पहले पीडब्ल्यूडी की 61.38 करोड़ रुपये लागत की दो विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें गोरखनाथ मंदिर से नकहा रोड ओवरब्रिज होते हुए स्पोर्ट्स कालेज मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल है। इस परियोजना पर लगभग 41 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके साथ ही महावनखोर-नेतवर बाजार-कैंपियरगंज मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भी लोकार्पण करेंगे। इस पर 20 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत आई है। जल निगम (ग्रामीण) की 193 परियोजनाओं पर 576.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं के जरिये ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
इसे भी पढ़ें, Aditya L1: इलाहाबाद विश्वविद्यालय सौ वर्ष से कर रहा है सूर्य के वातावरण पर अध्ययन, आदित्य एल1 खोलेगा रहस्य
623 गांवों के लिए 2245 करोड़ 28 लाख रुपये मिलेंगे
ये परियोजनाएं पिपराइच, कैंपियरगंज, गोरखपुर ग्रामीण, चिल्लूपार, सहजनवा, चौरी चौरा, खजनी, बांसगांव विधानसभा क्षेत्रों की हैं। 20 जून को भी मुख्यमंत्री ने 623 गांवों के लिए दो हजार 245 करोड़ 28 लाख रुपये लागत की पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद जिले के ग्रामीण क्षेत्र में दो लाख 16 हजार 167 घरों में पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति शुरू हो चुकी है।
