विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बसपा के पूर्व व‍िधायक के अवैध निर्माण पर चला योगी का बुलडोजर, कब्जे से मुक्त कराई गई करोड़ों की जमीन

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 05 May 2022 01:34 PM (IST)Updated: Thu, 05 May 2022 11:49 PM (IST)

CM Yogi Adityanath bulldozer बसपा के संतकबीर नगर ज‍िले के मेहदावल से पूर्व विधायक ताबिश खान के अवैध निर्माण पर ...और पढ़ें

उत्‍तर प्रदेश के संतकबीर नगर में बसपा के पूर्व व‍िधायक के अवैध कब्‍जे पर सीएम योगी का बुलडोजर चला है।
उत्‍तर प्रदेश के संतकबीर नगर में बसपा के पूर्व व‍िधायक के अवैध कब्‍जे पर सीएम योगी का बुलडोजर चला है।

संतकबीरनगर, जागरण संवाददाता। संतकबीरनगर के मेहदावल से बसपा के पूर्व विधायक मोहम्मद ताबिश खान के अवैध राइसमिल पर मेंहदावल तहसील प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया है। राइसमिल व आसपास किये गए अवैध निर्माण को बुलडोजर के द्वारा ध्वस्त कराया गया। मेंहदावल के एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की जा रही है। इसकी चर्चा पूरे जनपद में हो रही है।

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके लगाया गया था राइसमिल

खेसरहा विधानसभा के 2007 में बसपा के विधायक रहे मोहम्मद ताबिश खान ने बखिरा थाना क्षेत्र के राजेडीहा में नवीन परती व गड्ढे की जमीन पर अवैध कब्जा करके राइसमिल का निर्माण कराया था। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी गई थी। जांच में पता चला कि मामला सही है। पूर्व विधायक ने अपने प्रभाव का इस्तेमान करके वहां अवैध निर्माण करवा लिया था। गुरुवार को एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, सीओ अंबरीश भदौरिया, बखिरा, धर्मसिंहवा और बेलहर थानाध्यक्ष तथा भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में प्रशासन राइस मिल को ध्वस्त कराने पहुंची।

प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप

दो बुलडोजर लगाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। आधे से ज्यादा अवैध निर्माण को अभी तक ध्वस्त किया जा चुका है। कुछ समय के लिए इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी देखने को मिली लेकिन प्रशासन ने इसे संभाल लिया। इस कार्रवाई से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि जांच-पड़ताल में नवीन परती की जमीन पर राइसमिल लगाने की पुष्टि होने के बाद धारा 67 के अंतर्गत बेदखली की नियमावली के तहत कार्रवाई की जा रही है। सरकारी भूमि को पूरी तरह से कब्जा मुक्त कराया जाएगा। मौके पर पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है।

सरकारी भूमि से हटेगा अवैध कब्जा : डीएम

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। हर हाल में सरकारी भूमि से कब्जा हटवाया जाएगा। जनपद में कुछ भूमियों को चिह्नित किया गया है। जहां-जहां से अवैध कब्जे की सूचना मिल रही है वहां राजस्व विभाग की टीम भेजकर जांच करवाई जा रही है। पिछले कुछ दिनों में जनपद के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला है। गुरुवार को पूर्व विधायक के अवैध निर्माण को ढहवाया गया है।