Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: गोरक्ष नगर मंडल से भाजपा के सक्रिय सदस्य बने योगी, जारी की गई पहली सूची

    CM Yogi Aditya Nath News उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सक्रिय सदस्य बनाया है। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा के गोरक्ष नगर मंडल से सक्रिय सदस्य बने हैं। भाजपा ने मंगलवार देर शाम सक्रिय सदस्यों की पहली सूची जारी की जिसमें योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल है।

    By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 06 Nov 2024 07:33 AM (IST)
    Hero Image
    भाजपा की सक्रिय सदस्यों की सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल है। जागरण

     जागरण संवाददाता, गोरखपुर। भाजपा ने मंगलवार की देर शाम सक्रिय सदस्यों की पहली सूची जारी की। जारी सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल है। वह शहर विधानसभा के गोरक्ष नगर मंडल से सक्रिय सदस्य बने हैं। फिलहाल गोरखपुर संगठनात्मक जिले में 1400 और महानगर में 800 सक्रिय सदस्य घोषित किए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें राष्ट्रीय महामंत्री डा.राधा मोहन दास अग्रवाल, एमएलसी डा.धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, महापौर डा.मंगलेश श्रीवास्तव सहित लगभग सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हैं। गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 सांगठनिक जिलों में करीब 15 हजार सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं।

    जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की नेतृत्व में सक्रिय सदस्यता के लिए आए आवेदन पत्रों की जांच करती भाजपा की टीम।


    सभी का नाम पार्टी के रानीडीहा क्षेत्रीय कार्यालय में चस्पा कर दिया गया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को पार्टी नेतृत्व के निर्देश के क्रम में जिलाध्यक्ष, जिला सत्यापन अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में सक्रिय सदस्य बनने के लिए जमा फार्म की जांच की गई। उसके बाद सभी जिला कार्यालयों पर सक्रिय सदस्यों की सूची चस्पा करने की प्रक्रिया देर शाम संपन्न कराई गई।

    इसे भी पढ़ें-अवकाश के चार दिनों में रामलला के 'आंगन' में उमड़ा जन ज्वार, सुरक्षाकर्मियों को छूटा पसीना

    क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया है कि जिलेवार जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार करीब 15 हजार सक्रिय सदस्यों की सूची जिला कार्यालयों पर चस्पा की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि फार्मों के सत्यापन और सक्रिय सदस्यों की सूची चस्पा करने की प्रथम चरण की प्रक्रिया बुधवार को पूर्ण होगी। दूसरा चरण 25 नवंबर तक चलेगा। सक्रिय सदस्य बनने की अर्हता कम से कम 100 प्राथमिक सदस्य बनाने की थी।

    मतदाता सूची सही करने में योगदान दें कार्यकर्ता

    महानगर समाजवादी पार्टी की मंगलवार को हुई मासिक समीक्षा बैठक में अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदाता पुनरीक्षण अभियान की निगरानी करें और छूटे लोगों को वोटर बनाने के साथ ही गलत लोगों के नाम कटवाएं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट जांच लें और जो भी गड़बड़ियां हों, उसे जिला प्रशासन की मदद से दुरुस्त कराएं।

    बसपा से लोकसभा चुनाव प्रत्याशी रहे जावेद सिमनानी का सपा कार्यालय पर स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी।


    बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई इस बैठक के दौरान बसपा के टिकट पर गोरखपुर सदर सीट से लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशी रहे जावेद सिमनानी के सपा में शामिल होने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत भी किया। जावेद ने पिछले सप्ताह लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

    इसे भी पढ़ें-दुनिया में सनातनी आभा फैलाने को जूना अखाड़े का नगर प्रवेश, संगम नगरी में हुआ जोरदार स्‍वागत; तस्‍वीरें

    इस मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, अवधेश यादव, विजय बहादुर यादव, बृजनाथ मौर्य, जफर अमीन डक्कू, अशोक चौधरी, सच्चिदानंद यादव, अरविंद शुक्ला, हीरालाल यादव, चन्द्रभान प्रजापति, अभिमन्यु मौर्य, एजाज अंसारी, जनार्दन चौधरी, इमरान खान समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।