Move to Jagran APP

गोरखपुर में क्रिसमस की तैयारियों में जुटा मसीही समाज, घरों व गिरजाघरों की साफ-सफाई अंतिम दौर में Gorakhpur News

गिरजाघरों में कैरल गान शुरू हो गया है। प्रभु आगमन को लेकर मसीही समुदाय बाहरी व आंतरिक तैयारियों में जुट गया है। सेंट जोसफ महागिरजाघर सिविल लाइंस में झांकियां सजाई जाने लगी हैं।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 08:00 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 08:26 AM (IST)
गोरखपुर में क्रिसमस की तैयारियों में जुटा मसीही समाज, घरों व गिरजाघरों की साफ-सफाई अंतिम दौर में Gorakhpur News
गोरखपुर में क्रिसमस की तैयारियों में जुटा मसीही समाज, घरों व गिरजाघरों की साफ-सफाई अंतिम दौर में Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। महानगर में प्रभु यीशु के आगमन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। घरों व गिरजाघरों की साफ-सफाई का काम अंतिम दौर में है। बाइबिल पाठ, प्रभु जन्म की परिस्थितियां व पुन: प्रभु के अवतरण पर मौजूद परिस्थितियों के अनुरूप व्यक्ति को तैयार रहने का संदेश दिया जा रहा है। गिरजाघरों में कैरल गान शुरू हो गया है। प्रभु आगमन को लेकर मसीही समुदाय बाहरी व आंतरिक तैयारियों में जुट गया है। बाहरी तैयारियों में चर्च, घर व अन्य संस्थानों की साफ-सफाई, पुष्प लगाना, कैंडल जलाना, क्रिसमस ट्री सजाना व तारा लगाने और आंतरिक तैयारियों में पश्चाताप करना, क्षमा करना, मेल-मिलाप करना, कैरल गान व बाइबिल पाठ के जरिए स्वयं को प्रभु के राज्य के योग्य बनाने की तैयारियां चल रही हैं। सेंट जोसफ महागिरजाघर सिविल लाइंस में झांकियां सजाई जाने लगी हैं। सेंट जॉन चर्च बशारतपुर में भी तैयारियां शुरू हो गईं। इसके साथ ही अन्य गिरजाघरों को सजाने का काम जारी है।

loksabha election banner

24 की रात में मनेगा जन्मोत्सव

प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव 24 दिसंबर की रात 12 बजे धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं होंगी, विश्व मंगल की कामना की जाएगी। केक काटे जाएंगे। विश्वासी एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई देंगे। गिरजाघरों में क्रिसमस मेला 25 दिसंबर को लगेगा।

बिशप ने घर-घर गाया कैरल गीत

डायसिस ऑफ लखनऊ के बिशप राइट रेव्ह. डॉ. पीटर बलदेव पहली बार गोरखपुर आए थे। उनके साथ क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक के प्रेस विटर इंचार्ज रेव्ह. डीआर लाल सहित अन्य पुरोहितों ने घर-घर जाकर कैरल गाया और प्रभु के आगमन का संदेश दिया। इस दौरान डॉ. सपन लारेंस, एजे रैमसन, अमर जॉय सिंह, गोल्डी, निखिल, वंदना, काजल, सूर्या, मार्था सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.