Move to Jagran APP

जनता दरबार में न जा सके मुख्यमंत्री योगी ने किया रुद्राभिषेक, अफसरों ने सुनी फरियाद

आनुष्ठानिक कार्यक्रम की व्यस्तता के चलते मुख्यमंत्री जनता-दर्शन में खुद नहीं जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पूरे विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 12:30 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 08:54 PM (IST)
जनता दरबार में न जा सके मुख्यमंत्री योगी ने किया रुद्राभिषेक, अफसरों ने सुनी फरियाद
जनता दरबार में न जा सके मुख्यमंत्री योगी ने किया रुद्राभिषेक, अफसरों ने सुनी फरियाद

गोरखपुर, जेएनएन। चार दिवसीय यात्रा पर रविवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के शक्ति पीठ में पहले भगवान नरसिंह की पूजा-अर्चना की और फिर पूरे विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। एक घंटे चले इस आनुष्ठानिक कार्यक्रम को मंदिर के प्रधान पुरोहित रामानुज त्रिपाठी वैदिक और 11 वेदपाठियों ने संपन्न कराया।

loksabha election banner

कार्यक्रम की व्यस्तता के चलते सीएम नहीं जा सके जनता-दर्शन में

आनुष्ठानिक कार्यक्रम की व्यस्तता के चलते मुख्यमंत्री जनता-दर्शन में खुद नहीं जा सके। ऐसे में उन्होंने मंदिर पहुंचे करीब 100 फरियादियों की समस्या सुनने के लिए जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता को निर्देशित किया। दोनों अफसरों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी मोती लाल सिंह के साथ हिंदू सेवाश्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

योगी ने की पूजा

इससे पहले मुख्यमंत्री की सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। सुबह पांच बजे आवास से निकलने के बाद उन्होंने पहले गुुरु गोरक्षनाथ की पूजा-अर्चना की और फिर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।

गोशाला गए, गायों को खिलाया चना और गुड़

योगी ने मंदिर परिसर के भ्रमण के बाद करीब आधा घंटा गोशाला में गुजारा और गायों को अपने हाथ से गुड़-चना खिलाया। सुबह की नियमित दिनचर्या के बाद मुख्यमंत्री ने सुबह आठ से नौ बजे तक नरसिंह पूजा और रुद्राभिषेक किया।

मनोनीत पार्षदों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

हाल में मनोनीत हुए नगर निगम के पार्षदों ने सोमवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। मिलने वालों में मनोनीत पार्षदों में ओमप्रकाश शर्मा, मदन लाल गुप्ता, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, अशोक मिश्रा, जितेंद्र चौधरी जीतू, मीरा श्रीवास्तव, वीर सिंह सोनकर, धर्मदेव चौहान, लक्ष्मण नारंग और रणंजय सिंह जुगनू शामिल रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.