विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छठ पूजा को लेकर गोरखपुर में किया गया है रूट डायवर्जन, घाट की तरफ नहीं जा सकेंगी गाड़ियां; जानें- कहां से गुजरेंगे भारी वाहन

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Sun, 19 Nov 2023 09:51 AM (IST)

Chhath Puja 2023 गोरखपुर शहर में छठ पूजा को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। आज दोपहर से व्यवस्था लागू ...और पढ़ें

छठ घाट की तरफ नहीं जा सकेंगे वाहन। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
छठ घाट की तरफ नहीं जा सकेंगे वाहन। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। छठ पूजा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। रविवार (19 नवंबर) की दोपहर दो बजे से व्यवस्था लागू हो जाएगी, जो अगले दिन सुबह छठ पूजा समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। एसपी यातायात श्यामदेव ने बताया कि रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सभी प्रकार की एंबुलेंस, तीर्थयात्री वाहन या अन्य इमरजेंसी वाहन को डायवर्जन से छूट रहेगी।

इधर से गुजरेंगे भारी वाहन

  • लखनऊ की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को नौसढ़ से डायवर्ट कर दिया जाएगा। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां फोरलेन होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • वाराणसी व बड़हलगंज की ओर से आने वाले भारी वाहन को बाघागाड़ा से डायवर्ट किया जायेगा, ये वाहन रामनगर कड़जहां होते हुए गंतव्य तक जाएंगे।
  • कुशीनगर से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को कोनी फोरलेन से रामनगर कड़जहां होते गंतव्य तक भेजा जाएगा।
  • देवरिया से आने वाले भारी वाहन देवरिया बाइपास, हनुमान मंदिर तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। गोरखपुर शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें, Chhath Puja 2023: छठ पूजा एक त्योहार ही नहीं, संस्कृति और संस्कार भी है; भक्तों को मानवता की सीख देता है ये पर्व

यहां प्रतिबंधित रहेंगे वाहन

  • फरेंदा, पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले भारी वाहन व बसें प्रतिबंधित रहेंगी।ये वाहन बरगदवां तिराहे से फर्टिलाइजर, झंगिया होते हुए खजांची, असुरन, कौवाबाग, जेल बाईपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए जाएंगे।
  • लखनऊ की तरफ जाने वाली रोडवेज व प्राइवेट बस, तेल टैंकर को तारामंडल की ओर डायवर्ट किया जाएगा, ये वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे।
  • नौसढ़ तिराहे से टीपी नगर चौराहे की तरफ भारी वाहन एवं बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर कड़जहां व कालेसर होते हुए जाएंगे।
  • लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक तक चार पहिया/आटो व ई-रिक्शा वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • फलमंडी चौराहे से राजघाट पुल की ओर जाने वाले चार पहिया/आटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
  • रेलवे स्टेशन/यातायात तिराहे से गोरखनाथ मंदिर की तरफ से जाने वाले भारी वाहन/ रोडवेज की बस को विश्वविद्यालय, मोहद्दीपुर, कौवाबाग, असुरन, खजांची, फर्टिलाइजर, बरगदवा के रास्ते गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।