गोरखपुर के चौमुखा कस्बे में साढ़े सात मीटर चौड़ी होगी सड़क, चिह्नांकन शुरू
गोरखपुर के कैंपियरगंज स्थित चौमुखा कस्बे में सड़क 7.5 मीटर चौड़ी की जाएगी। नगर पंचायत कर्मियों ने गुरुवार को चौड़ीकरण ...और पढ़ें
-1770367555896_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कैंपियरगंज के नगर पंचायत चौमुखा कस्बे की सड़क साढ़े सात मीटर चौड़ी होगी। पुरानी सड़क के चौड़ीकरण को लेकर गुरुवार को नगर पंचायत कर्मियों द्वारा चिन्हांकन किया गया।
सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर कस्बे के व्यापारियों एवं नगरवासियों ने विधायक एवं पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह से आग्रह किया था।
इसके क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार, सभासदों एवं नगरवासियों की मौजूदगी में सड़क को साढ़े सात मीटर चौड़ा किए जाने पर सहमति बनी थी।
सहमति के अनुपालन में गुरुवार को अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मियों ने चौमुखा कस्बे में सड़क चौड़ीकरण के लिए साढ़े सात मीटर चौड़ाई का चिह्नांकन कर दिया।
इस दौरान सभासद अमित जायसवाल, समाजसेवी अखिलेश जायसवाल, मोहित कुमार, संजय वर्मा सहित अन्य नगरवासियों ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से चौमुखा कस्बे का कायाकल्प होगा और आवागमन सुगम बनेगा। अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि चौमुखा कस्बे में सड़क चौड़ीकरण को लेकर चिन्हांकन की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।