गोरखपुर के आदित्य बने भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कप्तान Gorakhpur News
भारतीय जूनियर हॉकी टीम की कमान गोरखपुर के आदित्य सिंह संभालेंगे।
गोरखपुर, जेएनएन। भारतीय जूनियर हॉकी टीम की कमान गोरखपुर के आदित्य सिंह संभालेंगे। साई के नेशनल हॉकी इंडिया में अपनी प्रतिभा को निखार रहे इस खिलाड़ी का चयन 18 सदस्यीय टीम में मिडफील्डर के रूप में किया गया है। चयनित टीम नैरोबी, केन्या में 22 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेगी।
कौवाबाग रेलवे कॉलोनी निवासी चिंतामणि सिंह के पुत्र आदित्य शुरू से ही होनहार रहे हैं। लक्ष्य स्पोट्र्स एकेडमी में हॉकी की बारीकियां सीखने के बाद इनका चयन नेशनल हॉकी एकेडमी में हो गया। कोच शादाब के अनुसार उनका चयन वर्ष 2014 में गुरु गोविंद सिंह स्पोर्टस कॉलेज लखनऊ में हुआ।
दो वर्ष बाद ही प्रथम प्रयास में ही उनका चयन नेशनल हॉकी एकेडमी में हो गया। पिता ने बताया कि देर रात बेटे से बात हुई तो उसने यह खुशखबरी दी। माता-पिता और परिजनों के अलावा ओलंपियन प्रेम माया, डॉ. राजेश यादव, डॉ. त्रिलोक रंजन, डॉ. मुदित, डॉ. अंबुज, जिल्लुर्रहमान, हमजा खान आदि ने खुशी जताते हुए आदित्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।