Move to Jagran APP

गोरखपुर में बूथों पर चला अभियान, मतदाता बनने के लिए आगे आईं 10303 महिलाएं

रविवार को चलाए गए एक दिन निर्वाचक नामावली के नाम अभियान के तहत करीब 10 हजार 303 महिलाओं ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। इस दौरान 2525 पुरुषों ने भी आवेदन किया है। जल्द ही इनके नाम मतदाता सूची में जोड़ लिए जाएंगे।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 04:48 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 04:48 PM (IST)
गोरखपुर में बूथों पर चला अभियान, मतदाता बनने के लिए आगे आईं 10303 महिलाएं
मतदाता बनाने के अभियान का प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। मतदाता सूची में अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से चलाए गए एक दिन के अभियान का खूब असर हुआ है। रविवार को चलाए गए एक दिन निर्वाचक नामावली के नाम अभियान के तहत करीब 10 हजार 303 महिलाओं ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। इस दौरान 2525 पुरुषों ने भी आवेदन किया है। जल्द ही इनके नाम मतदाता सूची में जोड़ लिए जाएंगे।

loksabha election banner

जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से चला अभियान

जिले के लिंगानुपात की तुलना में मतदाता सूची में महिलाओं का अनुपात काफी कम है। जनगणना के अनुसार एक हजार पुरुष पर महिलाओं की संख्या जहां 941 है वहीं मतदाता सूची में यह संख्या प्रति हजार पुरुष मात्र 821 है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह ने महिलाओं की कम संख्या पर चिंता जताते हुए महिलाओं की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया है। उसके बाद 22 जुलाई को महत्वपूर्ण व्यक्तियों के घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ा गया। 23 जुलाई को मतदान कार्मिकों एवं उनके परिवार के लोगों के नाम जोडऩे के लिए अभियान चलाया गया। 25 जुलाई को पूरे जिले में करीब 3800 से अधिक बूथों पर अभियान चलाया गया।

हर बूथ पर नाम जोडऩे के लिए आए फार्म

यहां ब्लाक लेवल अधिकारी (बीएलओ) का सम्मान करते हुए अभियान शुरू किया गया। बूथ पर दिन में तीन बार मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया गया और जिनके नाम सूची में नहीं थे, उनसे आवेदन मांगे गए। कुल 12828 फार्म आए, जिसमें से महिलाओं की संख्या 10303 रही। इसी अभियान में निधन हो जाने के कारण 4839 मतदाताओं के नाम काटने के लिए भी आवेदन आए। एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि इस मतदाता सूची में नाम जोडऩे के लिए चलाया गया अभियान काफी सफल रहा। महिलाओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और बड़ी संख्या में उनकी ओर से मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए आवेदन किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.