प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया मिशन 2019 फतह करने का मंत्र
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं गोरखपुर जिला के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को गोरखपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोक सभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया।
By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 03:06 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 03:11 PM (IST)
गोरखपुर, (जेएनएन)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं गोरखपुर जिला के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मतदाता सूची राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए गीता एवं रामायण की तरह होता है। सरकारी योजनाओं का लाभ नीचे तक कार्यकर्ता जब तक नहीं पहुंचाएंगे तब तक हम जनता से जुड़ नहीं पाएंगे। वह शुक्रवार को गोरखपुर में गोरखपुर सदर लोकसभा संचालन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि बुझे मन और कुंद हथियारों से लड़ाई नहीं होती। इसलिए हमारी बूथ की व्यूह रचना होनी चाहिये। बूथ जीतेंगे तो ही हम चुनाव जीत जाएंगे। बैठक में मंडल अध्यक्षों को खड़ा करके उनके कार्यो के बारे में उनसे पूछा गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि कोई भी चुनाव कार्यकर्ताओं के उत्साह से जीता जाता है। कार्यकर्ताओं को मोर्चा फतह करने के लिए अभी से जी जान से लगना होगा। हमें प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों के बीच ले जाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों के बीच जाएं और जनता से सीध संवाद करें।
बैठक में विधायक डा. राधा मोहन दास अग्रवाल, फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, जिला प्रभारी सहजानंद राय पूर्व मेयर अंजू चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें