Move to Jagran APP

नेपाल में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस ; 14 की मौत, सात घायल Gorakhpur News

नेपाल के अर्घाखांची जिले के नरपानी बाजार में बुधवार की शाम एक यात्री बस के तीन सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई। घटना में 14 लोगों की मौत हो गई।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 09:58 AM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 04:28 PM (IST)
नेपाल में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस ; 14 की मौत, सात घायल Gorakhpur News
नेपाल में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस ; 14 की मौत, सात घायल Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। नेपाल के अर्घाखांची जिले के नरपानी बाजार में बुधवार की शाम एक यात्री बस के तीन सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई। घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। सात यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में रूपनदेही में तैनात सशस्त्र पुलिस बल का एक जवान भी शामिल है। बाकी की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

loksabha election banner

नेपाली सेना, पुलिस ने शुरू किया राहत अभियान

राहत कार्य में नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल के साथ जिला पुलिस के अधिकारी जुटे हुए हैं। यात्रियों से भरी बस संधिखर्क से बुटवल आ रही थी। नगरपालिका के वार्ड नंबर छह स्थित नरपानी बाजार के मुख्य मोड़ पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। दस यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चार यात्रियों की मौत अस्पताल में हुई। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के डीएसपी माधव रेग्मी से मिली जानकारी के अनुसार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतक सशस्त्र पुलिस बल के जवान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

58 बोरी सफेद मटर के साथ एक हिरासत में

उधर, महराजगंज जिले में  एसएसबी 66वीं वाहिनी के जवानों ने नेपाल से पिकअप वाहन पर लादकर भारतीय क्षेत्र में लाई जा रही मटर के साथ दो तस्कर को पकड़ लिया। पकड़े गए मटर व तस्कर को नौतनवा कस्टम को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया। बीओपी जोगीयाबारी चौकी सहायक उप निरीक्षक गुरु मेल सिंह ने नौतनवा थाना क्षेत्र के सोनपतिहा के पास जोगियाबारी के समीप इंडो-नेपाल के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल से दो व्यक्ति पिकअप वाहन पर सफेद मटर लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए दिखाई दिए। एसएसबी जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मुहम्मद यकूब निवासी वार्ड आठ मधुबन नगर व प्रेम चंद जायसवाल निवासी एकसड़वा थाना कोल्हुई बताया। उप सेनानायक अजित सिंह राठौर ने बताया कि पकड़े गए तस्कर को सामान सहित नौतनवा कस्टम को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.