विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 4 नवंबर को गोरखपुर में करेंगे पदयात्रा, पंकज चौधरी बनाएंगे रणनीति

Published: Sat, 31 Oct 2026 10:14 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2026 10:16 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की 4 नवंबर को गोरखपुर में प्रस्तावित पदयात्रा की तैयारियों पर रणनीति बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में बैठक होगी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. नितिन नबीन की पदयात्रा की रणनीति बैठक गोरखपुर में।

  2. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे बैठक की अगुवाई।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पदयात्रा में होंगे शामिल।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की 4 नवंबर को गोरखपुर में प्रस्तावित पदयात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में रणनीति बनाई जाएगी। रविवार को शाम 5 बजे क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा में होने वाली बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा और संगठन की जिम्मेदारियां तय होंगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी रहेगी।

तैयारी बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारी, लोकसभा और राज्यसभा सदस्य, विधायक, विधान परिषद सदस्य, वर्ष 2022 के विधानसभा और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी शामिल होंगे। इसके साथ ही क्षेत्र के सभी 12 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और पदयात्रा के जिला संयोजक भी मौजूद रहेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि पदयात्रा को ऐतिहासिक और व्यापक जनभागीदारी वाला बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से लोकतांत्रिक प्रक्रिया और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को लेकर खड़े किए जा रहे सवालों का जवाब भाजपा जनता के बीच देगी। पदयात्रा के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता का संदेश पहुंचाया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में निकलने वाली इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े भी शामिल रहेंगे। विधानसभा चुनाव-2027 के दृष्टिगत आयोजित इस कार्यक्रम को भाजपा संगठन की एकजुटता और जनभागीदारी के प्रदर्शन के रूप में देख रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।