Move to Jagran APP

भाजपा का परिवार संपर्क अभियान अब 20 जून तक Gorakhpur News

परिवार संपर्क अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही सभी में मॉस्‍क और सैनिटाइजर का वितरण किया।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 04:59 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 04:59 PM (IST)
भाजपा का परिवार संपर्क अभियान अब 20 जून तक Gorakhpur News
भाजपा का परिवार संपर्क अभियान अब 20 जून तक Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा के देशव्यापी परिवार संपर्क अभियान अब 20 जून तक जारी रहेगा। यह अभियान सोमवार को संपन्‍न हो गया था, पर पार्टी के निर्देश पर अब यह अभियान 20 जून तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं के साथ अपने-अपने बूथ क्षेत्र में लोगों के घरों तक पहुंचे और उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही सभी में मॉस्‍क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया।

loksabha election banner

सरकार की उपलब्धियों का सौंपा पत्रक

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की और प्रदेश सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देने वाला पत्रक भी लोगों में वितरित किया। सोमवार को संपर्क की शुरुआत पांच दिन के अभियान के समापन के तौर पर हुई। पूरे दिन कार्यकर्ताओं ने इसी को ध्यान में रखकर संपर्क को समापन रूप दिया। लेकिन यह अभियान अब 20 जून तक जारी रहेगा।

रात में मिली सूचना, जारी रहेगा परिवार संपर्क अभियान

दरअसल संपर्क अभियान के दौरान रात में ही यह सूचना क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह को मिली। पार्टी नेतृत्‍व ने इस अभियान को पांच दिन और जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने इसे तत्काल प्रभाव से कार्यकर्ताओं में प्रचारित किया। यह अपील की कि परिवार संपर्क का सिलसिला 20 जून तक जारी रखें।

इन उपलब्धियों का किया बखान

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने तारामंडल बूथ पर संपर्क करते हुए कहा कि अनुच्‍छेद-370, राम जन्मभूमि, ट्रिपल तलाक और नागरिकता संशोधन अधिनियम जैसी लंबित समस्याओं का निराकरण करने के चलते लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बढ़ा है। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयास का नतीजा है कि सभी घरों तक सरकार की उपलब्धियों की जानकारी पहुंच रही है।

इन नेताओं ने यहां पर किया संपर्क

अनुसूचित मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और अल्पसंख्ययक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा और पार्षद राधेश्याम रावत ने हुुमायूंपुर उत्तरी बूथ पर संपर्क किया। सांसद कमलेश पासवान ने बांसगांव में, विधायक विपिन ङ्क्षसह ने महुई सुघरपुर में, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने दीवान बाजार बूथ पर, महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्र व मनोनीत पार्षद उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने राजेंद्र नगर बूथ, रणविजय शाही व सिद्धांतो घोष ने माया बाजार बूथ पर लोगों से संपर्क कर पत्रक बांटा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.